IPL 2025: 'अगर RCB को खिताब जीतना है तो...' अश्विन के बयान से फैंस के उड़े होश
IPL 2025: आरसीबी अब फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन आर अश्विन ने मुंबई इंडियंस को लेकर ऐसा बयान दिया है जिससे आरसीबी फैंस थोड़े सहम गए हैं।
Edited By Vishal Pundir

RCB
Edited By Vishal Pundir

RCB
IPL 2025: क्वालीफायर 1 में पंजाब किंग्स को हराकर आरसीबी अब आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंच गई है। आईपीएल फाइनल में आरसीबी ने चौथी बार अपनी जगह बनाई है लेकिन आज तक टीम खिताब नहीं जीत पाई है। ऐसे में इस बार टीम के पास पहली बार खिताब को अपने नाम करने का सुनहरा मौका है। वहीं फाइनल से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन के बयान से आरसीबी फैंस थोड़े सहम गए हैं। अश्विन का मानना है कि आरसीबी को प्रार्थना करनी चाहिए कि मुंबई इंडियंस फाइनल में न आए वरना उनके लिए खिताब जीतना मुश्किल होगा।
अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए आर अश्विन ने कहा “अगर आरसीबी को आईपीएल जीतना है, तो गुजरात टाइटन्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल करनी चाहिए। एमआई एक ऐसी टीम है जिसे आप फाइनल में प्रवेश नहीं करने दे सकते, आपको उन्हें किसी भी कीमत पर रोकना होगा। मुंबई इंडियंस ही एकमात्र टीम है जिसके पास आरसीबी के खिलाफ कुछ मौका है। अगर मैं आरसीबी होता तो मैं गुजरात टाइटंस का सामना करना चाहता।”
Say Hello to the first 𝐅𝐈𝐍𝐀𝐋𝐈𝐒𝐓𝐒 of #TATAIPL 2025 ❤#RCB fans, how elated are you? 🤩
Updates ▶ https://t.co/FhocIrg42l#PBKSvRCB | #Qualifier1 | #TheLastMile | @RCBTweets pic.twitter.com/gmnjZsFWxF
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2025
आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला आज शाम 7:30 बजे मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुल्लांपुर में खेला जाएगा। जो टीम इस मैच को जीतेगी उसका मुकाबला क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स के साथ होगा, क्योंकि पंजाब किंग्स को क्वालीफायर 1 में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
Locked in for the Eliminator. Eyes only on the prize. 👊
Watch how the boys prepped up in today’s #MIDaily 👉 https://t.co/EmkByIVXLZ#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #TATAIPL #GTvMI pic.twitter.com/CAtW4q6m9f
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 30, 2025
क्वालीफायर 1 में आरसीबी की तरफ से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। जिसके चलते पंजाब किंग्स की टीम महज 101 रन पर ही सिमट गई थी। इसके बाद आरसीबी ने इस लक्ष्य को 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल करके 9 साल बाद आईपीएल के फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: