IPL 2025: अनसोल्ड रहने के बाद पृथ्वी शॉ का वीडियो वायरल, छलक रहा दर्द

IPL 2025 Prithvi Shaw Unsold: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में इस बार पृथ्वी शॉ अनसोल्ड रहे हैं। अनसोल्ड रहने के बाद सोशल मीडिया पर पृथ्वी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Prithvi Shaw

Prithvi Shaw

IPL 2025 Prithvi Shaw Unsold: टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का समय कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। लंबे समय से पृथ्वी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, इतना ही नहीं इस बार इस खिलाड़ी को रणजी ट्रॉफी में भी टीम से ड्रॉप कर दिया गया। जिसके बाद पृथ्वी शॉ बड़ा झटका अब लगा है। आईपीएल मेगा ऑक्शन में इस बार ये खिलाड़ी अनसोल्ड रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने शॉ को रिलीज कर दिया था। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर क्रिकेटर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

अनसोल्ड रह गए पृथ्वी

मेगा ऑक्शन के लिए पृथ्वी शॉ की बेस प्राइस 75 लाख रुपये थी, तब भी इस खिलाड़ी को कोई खरीदार नहीं मिला। सोशल मीडिया वायरल हो रहे वीडियो में पृथ्वी शॉ ट्रोलिंग को लेकर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि कैसे लोग उनको ट्रोल करते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर पृथ्वी की लेटेस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी भी वायरल हो रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

फिटनेस पर उठते है सवाल

अक्सर पृथ्वी शॉ की फिटनेस पर सवाल उठते रहे हैं। उनकी फिटनेस को लेकर ही सोशल मीडिया पर पृथ्वी को सबसे ज्यादा ट्रोल किया जाता है। मैदान के अंदर और बाहर शॉ के रवैये पर भी सवाल उठते रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कोच रिकी पोंटिंग ने एक बार खुलासा किया था कि खराब फॉर्म के दौरान शॉ ने नेट्स पर अभ्यास करने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन

पृथ्वी को फिटनेस पर करना होगा काम

अगर पृथ्वी शॉ को अब टीम में वापसी करनी है चाहे वो इंडियन टीम हो या फिर घरेलू उनको अपनी फिटनेस पर काम करना होगा। अक्सर फिटनेस के चलते ही इस खिलाड़ी को टीम से ड्रॉप कर दिया जाता है। अनसोल्ड रहने के बाद अब पृथ्वी शॉ के आईपीएल फ्यूचर पर भी अब सवाल उठ रहे हैं। हालांकि फैंस को उम्मीद है पृथ्वी जल्द ही शानदार वापसी करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ