IPL 2025: ये 19 धाकड़ खिलाड़ी भी रह गए अनसोल्ड, कभी आईपीएल में चलता था 'सिक्का'

IPL 2025 Unsold Players List: आईपीएल 2025 में इस बार कई धुरंधर खिलाड़ी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। इस बार कई बड़े नाम मेगा ऑक्शन के दौरान अनसोल्ड रह गए हैं।

IPL 2025 Unsold Players

IPL 2025 Unsold Players

IPL 2025 Unsold Players List: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन अब पूरा हो चुका है। जहां कुछ खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बरसात हुई तो वहीं कुछ बड़े नाम अनसोल्ड रह गए, जो फैंस के लिए थोड़ा हैरान करने वाला रहा है। अनसोल्ड खिलाड़ियों में कुछ नाए ऐसे हैं जिनके लिए कभी ऑक्शन के दौरान फ्रेंचाइजियां जमकर बोली लगाती थी। अब अनसोल्ड खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट सामने आ चुकी है। दो दिन तक चले मेगा ऑक्शन में लगभग 100 खिलाड़ी अनसोल्ड रह गए। जिसमें कई बड़े नाम भी शामिल है।

विज्ञापन

पृथ्वी शॉ से लेकर वॉर्नर तक रह गए अनसोल्ड

मेगा ऑक्शन से पहले कई खिलाड़ियों को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी कि इस बार इन प्लेयर्स का बिकना काफी मुश्किल हो सकता है। जो अब सच भी साबित हुआ है। डेविड वॉर्नर ने कभी अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को चैंपियन बनाया था लेकिन इस बार उनको कोई खरीदार नहीं मिला है। वॉर्नर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इसके अलावा आईपीएल में वॉर्नर ने 184 मैच खेले थे। जिसमें उन्होंने 6565 रन बनाए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

इस दौरान वॉर्नर के बल्ले से 4 शतक और 62 अर्धशतक निकले थे। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स से रिलीज होने के बाद मेगा ऑक्शन में पृथ्वी शॉ को भी किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। इसके अलावा मयंक अग्रवाल भी इस बार अनसोल्ड रहे।

विज्ञापन

19 अनसोल्ड खिलाड़ियों की लिस्ट

डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो, वकार सलामखेल, अनमोल प्रीत सिंह, यश ढुल, उत्कर्ष सिंह, उपेंद्र यादव, कार्तिक त्यागी, पीयूष चावला, पृथ्वी शॉ, शार्दुल ठाकुर, केन विलियमसन, मयंक अग्रवाल, एलेक्स कैरी, डेरेल मिचेल, शाई होप, केएस भरत, मुजीब रहमान, विजयकांत।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ