IPL 2025: बीसीसीआई ने बीती रात आईपीएल 2025 का दूसरा शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसकी शुरुआत 17 मई से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच से होने वाली है। ये मुकाबला आरसीबी के होमग्राउंड एम चिन्नास्वामी पर खेला जाएगा। इसके साथ प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल भी सामने आ चुका है लेकिन प्लेऑफ के मैच किस वेन्यू पर खेले जाएंगे ये अभी तक तय नहीं हो पाया है। जल्द ही इसकी घोषणा होने की भी उम्मीद है।
IPL 2025 प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल
आईपीएल 2025 में 29 मई को पहला क्वालीफायर खेला जाएगा। इसके बाद 30 मई को एलिमिनेटर होगा और फिर 1 जून को क्वालीफायर-2 खेला जाएगा। वहीं 3 जून को सीजन-18 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि इन मैचों के लिए अभी स्टेडियम फाइनल नहीं हुए है। जिसको लेकर फैंस को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
इन 6 वेन्यू पर खेले जाएंगे 17 मैच
अभी आईपीएल 2025 में 17 मुकाबले बचे हैं। जो अब बेंगलुरु, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई और अहमदाबाद में खेले जाएंगे। हालांकि इन वेन्यू पर प्लेऑफ के मुकाबले तय नहीं है। इन 17 मैचों में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच भी शामिल है जो भारत-पाक तनाव के बीच 8 मई को धर्मशाला में रद्द कर दिया गया था। ये मुकाबला अब फिर से शुरू होगा, जो 24 मई को जयपुर में खेला जाएगा।
क्या ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की होगी वापसी?
अब बाकी बचे मैचों के लिए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी वापस भारत आएंगे या नहीं इको लेकर खुद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बड़ा बयान सामने आया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का कहना है कि “ये खिलाड़ियों का व्यक्तिगत फैसला होगा। अगर वे जाना चाहते हैं तो जा सकते हैं बोर्ड उनका पूरा समर्थन करेगा। इसके अलावा बोर्ड खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए आस्ट्रेलियाई सरकार और बीसीसीआई के साथ संपर्क बनाए हुए हैं।”
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: पंजाब-दिल्ली के बीच रद्द हुए मैच पर आ गया फैसला, BCCI ने मैदान भी बदल डाला
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: भारत की झोली में आया एक और गोल्ड, रेसलिंग में सुजीत कलकल ने फहराया तिरंगा
27 mins agoअंकुश पंघाल ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया भारत का मान
43 mins agoयुजवेंद्र चहल ने रेड बॉल क्रिकेट से लिया संन्यास, वर्ल्ड कप 2027 से पहले किया बड़ा फैसला
1 hr agoलवलीना के बाद बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा का कमाल, जीता गोल्ड मेडल; अब तक भारत को मिले 73 पदक
1 hr agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया या जारी रहेगा नो हैंडशेक? जानें क्या कहते हैं IOC के नियम
1 hr agoAsian Games 2026: कितने बजे शुरू होगा IND vs PAK फाइनल मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और लाइव डिटेल्स
2 hrs agoIND vs WI Live Streaming: फ्री में भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच कैसे देख सकते हैं? ये रहा आसान तरीका
2 hrs agoIND vs PAK: एक या 2 नहीं… ODI वर्ल्ड कप 2027 में 3 बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानिए पूरा गणित
3 hrs agoन्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगा भारत
4 hrs agoAsian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने बर्थडे पर जीता गोल्ड मेडल, चीनी खिलाड़ी को हराकर खत्म किया 12 साल का इंतजार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines