PBKS vs RCB: रजत पाटीदार ने हासिल की खास उपलब्धि, जो विराट नहीं कर पाए वो करके दिखाया

PBKS vs RCB: आरसीबी क्वालीफायर 1 में पंजाब किंग्स को हराकर फाइनल में पहुंच गई है। इसके साथ रजत पाटीदार के नाम एक खास उपलब्धि दर्ज हो गई है।

IPL 2025 RCB

IPL 2025 RCB

IPL 2025 PBKS vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने क्वालीफायर 1 में पंजाब किंग्स को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस सीजन आरसीबी की बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक भी काफी शानदार रही है। इस सीजन आरसीबी की कमान रजत पाटीदार के हाथों में है और रजत कमाल की कप्तानी कर रहे हैं। अब पहले ही सीजन रजत ने एक खास उपलब्धि को अपने नाम कर लिया है, इसके साथ ही वे अब एमएस धोनी, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के खास क्लब में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन

पहले ही सीजन रजत पाटीदार ने रचा इतिहास

रजत पाटीदार पहली बार आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी कर रहे हैं और पहले ही सीजन में उन्होंने टीम को फाइनल में पहुंचा दिया है। विराट कोहली भी अपने करियर में ऐसा कारनामा नहीं कर पाए थे। रजत से पहले आईपीएल में ये कारानामा एमएस धोनी, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और अनिल कुंबले कर चुके हैं।

विज्ञापन

8 विकेट से जीता आरसीबी

मैच में टॉस जीतकर रजत पाटीदार ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जो सही साबित हुआ। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम 101 रन ही बना पाई थी। पंजाब की तरफ से मार्कस स्टोयनिस ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए थे। इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 18 रन की पारी खेली थी। आरसीबी की तरफ से जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा ने 3-3 विकेट और यश दयाल ने 2 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन

इसके बाद आरसीबी ने इस मैच को 10 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। इस मैच में विराट कोहली फ्लॉप रहे थे लेकिन फिल सॉल्ट ने कमाल की पारी खेली थी। सॉल्ट ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों पर 56 रन बनाए थे। इसके अलावा मयंक अग्रवाल ने 19, रजत पाटीदार ने नाबाद 15 रन बनाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ