IPL 2025: जिसने विराट कोहली के रूप में लिया था अपना पहला आईपीएल विकेट, अब CSK के लिए करेगा डेब्यू!
Edited By Vishal Pundir

MI vs CSK
Edited By Vishal Pundir

MI vs CSK
IPL 2025 MI vs CSK: आईपीएल 2025 में आज 38वां मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शाम 7:30 बजे वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। अभी तक दोनों के लिए सीजन-18 कुछ खास नहीं रहा है। रुतुराज गायकवाड़ के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद एमएस धोनी एक बार फिर से सीएसके की कप्तानी कर रहे हैं। अब मुंबई इंडियंस के साथ होने वाले मैच में धोनी मुंबई के ही पूर्व खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं। इस खिलाड़ी ने आईपीएल में अपना पहला विकेट दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के रूप में लिया था।
सीएसके की टीम खिलाड़ियों की इंजरी से जूझ रही है, पहले टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हुए तो वहीं अब गुरजपनीत सिंह भी इंजरी के चलते सीजन-18 से बाहर हो चुके हैं। गुरजपनीत के रिप्लेसमेंट के रूप में ही साउथ अफ्रीका के युवा विस्फोटक खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने स्क्वाड में शामिल किया है। ये खिलाड़ी आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुका है और साल 2022 में ब्रेविस ने मुंबई की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विराट कोहली को आउट किया था, जो ब्रेविस का पहला आईपीएल विकेट था।
Brevis 1st IPL Wicket🔥 pic.twitter.com/cWuvaUa2Jh
— OPPENHEIMER (@Oppenheimer_183) April 18, 2025
आज के मैच में ब्रेविस सीएसके के लिए अपना डेब्यू कर सकते हैं। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में डेवाल्ड ब्रेविस अनसोल्ड रहे थे, जिसके बाद अब सीएसके ने इस खिलाड़ी को 2.2 करोड़ की कीमत पर टीम में शामिल किया है।
BREVIS MEETING CSK PLAYERS 💛
– The new member of Yellow Army. pic.twitter.com/YDLIdgrQ33
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 20, 2025
आईपीएल में अभी तक डेवाल्ड ब्रेविस ने 10 मुकाबले खेले हैं। जिसमें बल्लेबाजी करते हुए इस युवा खिलाड़ी ने 230 रन बनाए हैं। अभी तक आईपीएल में उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक देखने को नहीं मिला है। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए ब्रेविस ने 1 विकेट ही चटकाया है। इसके अलावा टी20 करियर में उन्होंने 81 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 1787 रन बनाए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: