IPL 2025: 6 हार के बाद भी RR के लिए खुला प्लेऑफ का दरवाजा, करना होगा ये बड़ा काम

IPL 2025: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की टीम 6 मैच हार चुकी है। हालांकि अभी भी राजस्थान के लिए प्लेऑफ के रास्ते पूरी तरह से बंद नहीं हुए हैं। टीम को अपने बाकी सभी मैच बड़े अंतराल से जीतने होंगे।

IPL 2025 Rajasthan Royals

IPL 2025 Rajasthan Royals

विज्ञापन

IPL 2025: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिन राजस्थान रॉयल्स को अपने होम ग्राउंड पर लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों 2 रन से हार का सामना करना पड़ा था, कुछ इस तरह से ही राजस्थान की टीम दिल्ली कैपिटल्स से हारी थी। 8 मैचों में राजस्थान रॉयल्स को 6 हार का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद अब टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद काफी कम मानी जा रही है, लेकिन अभी तक राजस्थान के लिए प्लेऑफ का दरवाजा पूरी तरह से बंद नहीं हुआ है।

RR का प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण

सीजन-18 में राजस्थान रॉयल्स की टीम अभी तक 8 मैच खेल चुकी है। जिसमें टीम को 6 मैच में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 2 मैचों में जीत मिली है। फिलहाल राजस्थान की टीम 4 अंक और -0.633 के नेट रनरेट के साथ आठवें पायदान पर बनी हुई है। अगर यहां से राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना है तो उसको बाकी बचे सभी मैच जीतने होंगे। फिलहाल राजस्थान के 6 मैच बचे हैं और टीम को सभी मैचों में जीत हासिल करनी होगी, इसके साथ टीम को नेट रनरेट का भी ध्यान रखना होगा। राजस्थान को अपने सभी मैचों में बड़े अंतराल से जीत हासिल करनी होगी।

विज्ञापन

2 बार आखिरी ओवर में 9 रन नहीं बना पाई टीम

एलएसजी के मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुई थी। इस मैच में सीजन-18 का पहला सुपर ओवर देखने को मिला था, जिसमें संजू सैमसन की टीम को हार का सामना करना पड़ा था, इस मैच में भी राजस्थान को आखिरी ओवर में जीतने के लिए 9 रन चाहिए थे, लेकिन मिचेल स्टार्क ने ये होने नहीं दिया था और बाद में सुपर ओवर देखने को मिला था। अगर तब राजस्थान के बल्लेबाज आखिरी ओवर में 9 रन बना लेते तो सुपर ओवर की नौबत नहीं आती।

विज्ञापन

वहीं अब वैसी ही कहानी राजस्थान रॉयल्स के लिए एलएसजी के सामने रही। इस मैच को जीतने के लिए भी राजस्थान को आखिरी ओवर में 9 रनों की दरकरार थी, लेकिन आवेश खान की घातक गेंदबाजी के सामने बल्लेबाज महज 6 रन ही बना पाए थे, जिसके चलते टीम को छठी हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ