IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का इंतजार अब खत्म हो चुका है। आज दोपहर 3:30 बजे से सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है। दो दिन तक आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन चलने वाला है। इस बार 577 खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है। जिसमें से 207 खिलाड़ी ही खरीदे जाएंगे। इसको लेकर सभी 10 फ्रेंचाइजी भी अपना माइंडसेट तैयार कर चुकी है। मेगा ऑक्शन में इस बार कई बड़े नाम शामिल हैं, जो नीलामी के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ सकते हैं। जिसमें ऋषभ पंत, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह और जोस बटलर जैसे धुरंधर शामिल है।
पहले सेट में शामिल ये खिलाड़ी
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन पर आज करोड़ों क्रिकेट फैंस की नजरें रहने वाली हैं। पहले सेट में ही इस बार आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी देखने को मिल सकता है। पहले सेट में 6 खिलाड़ी शामिल हैं। जिसमें ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, जोस बटलर, मिचेल स्टार्क, कागिसो रबाड़ा और अर्शदीप सिंह के नाम हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: स्टार स्पोर्ट्स, हॉटस्टार या सोनी नहीं, यहां फ्री में देखें मेगा ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग
मेगा ऑक्शन से पहले ही इन खिलाड़ियों का धमाका देखने के लिए मिला है। जहां पंत ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं अय्यर ने बीते दिन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक जड़ा। इसके अलावा जोस बटलर ने अबू धाबी टी10 लीग में बैक टू बैक दो अर्धशतक लगाए हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: मेगा ऑक्शन में टूटेगा 30 करोड़ का बैरियर! इन खिलाड़ियों के बीच होगी जंग
पंत हो सकते हैं सबसे महंगे खिलाड़ी
मेगा ऑक्शन से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही है। जितने भी मॉक ऑक्शन अभी तक हुए हैं उसमें पंत सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए। ऐसे में मेगा ऑक्शन के दौरान सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें इस खिलाड़ी पर रहने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब किंग्स ऋषभ पंत पर सबसे महंगी बोली लगा सकती है। बता दें, दिल्ली कैपिटल्स ने इस बार ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया था, जो फैंस के लिए काफी हैरान कर देने वाला था।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: 22 साल की उम्र में यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, सचिन-विराट के क्लब में बनाई जगह
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
3 mins agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
47 mins agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
1 hr agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
1 hr ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
2 hrs agoसहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री?
3 hrs agoLIVE: मयंक यादव ने झटके बैक टू बैक 2 विकेट, भारत को मिली दूसरी सफलता
3 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रजत पाटीदार ने ठोका दावा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines