IND vs AUS: 22 साल की उम्र में यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, सचिन-विराट के क्लब में बनाई जगह

Yashasvi Jaiswal: पर्थ टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़कर विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ियों की लिस्ट में जगह बनाई है। ऐसा लगता है कि वो शतक से मानने वाले नही हैं, जहां वो अब दोहरे शतक की तरफ बढ़ते दिख रहे हैं।

yashasvi jaiswal

Yashasvi Jaiswal: भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर इतिहास रच दिया है। उन्होंने रविवार को कंगारू गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए अपने करियर का चौथा शतक जड़ दिया। पर्थ में यशस्वी ने 205 गेंदों में शतक पूरा करके बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। यशस्वी का नाम अब उन भारतीय बल्लेबाजों में शामिल हो गया है, जिन्होंने कम उम्र में ही कंगारू सरजमीं पर शतक जड़ा है। मौजूदा समय में जायसवाल की उम्र 22 साल और 332 दिन है, वहीं दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने 1992 में 18 साल की उम्र में शतक जड़ा था। इसके अलावा विराट कोहली ने यह कारनामा 23 साल की उम्र में किया था।

विज्ञापन

इस लिस्ट में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम भी शामिल है, जिन्होंने 21 साल और 91 दिन की उम्र में ऑस्ट्रेलिया में शतक जड़ने का कारनामा किया है। जायसवाल के इस साल तीन शतक हो चुके हैं। उन्होंने इसके साथ ही 22 साल की उम्र में एक कैलेंडर ईयर में तीन शतक जड़ने के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। सचिन ने यह कारनामा साल 1992 में किया था। जायसवाल अब एमएल जयसिम्हा और सुनील गावस्कर के बाद तीसरे ऐसे भारतीय भी बन गए हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर पहले ही मैच में शतक जड़ दिया है। यशस्वी ओवरऑल ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक जड़ने वाले 23वें भारतीय बल्लेबाज बन गए है।

विज्ञापन

यशस्वी-राहुल ने जोड़े 201 रन

ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला टेस्ट खेल रहे यशस्वी ने पहली पारी में निराशाजनक शुरुआत के बाद उबरते हुए जोरदार शतक जड़ा। वो पहली पारी में खाता भी नहीं खोल सके थे और तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की गेंद पर नाथन मैकस्विनी को कैच थमा बैठे थे। केएल राहुल के साथ पारी की शुरुआत करने वाले जायसवाल ने दूसरी पारी में पर्थ की तेज पिच पर आसानी से रन बनाए और पहले विकेट के लिए 201 रनों की साझेदारी की।

विज्ञापन

जायसवाल का चौथा टेस्ट शतक

यह शतक जायसवाल का टेस्ट क्रिकेट में चौथा इंटरनेशनल शतक है। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दो और वेस्टइंडीज के खिलाफ एक शतक जड़ा था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ शतक भारत में बनाए गए थे, जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ यह उपलब्धि उन्होंने वेस्टइंडीज में ही हासिल की थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ ही डेब्यू करने वाले जायसवाल अब तक 15 मैच खेल चुके हैं, जिसमें दो दोहरे शतक शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ