IPL 2025: क्या रिंकू सिंह बनेंगे KKR के नए कप्तान? सामने आया बड़ा अपडेट

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम नए कप्तान के साथ उतरने वाली है। वहीं नए कप्तान को लेकर एक ऐसे खिलाड़ी का नाम सामने आ रहा है जो काफी हैरान कर देने वाला है।

KKR

KKR

IPL 2025 Mega Auction: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को अब नए कप्तान की तलाश है। दरअसल मेगा ऑक्शन से पहले केकेआर ने अपने पूर्व चैंपियन कप्तान को रिलीज कर दिया था। हालांकि फैंस के लिए ये थोड़ा हैरान कर देने वाला था क्योंकि अय्यर की कप्तानी में केकेआर ने आईपीएल 2024 का खिताब अपने नाम किया था। वहीं अब रिपोर्ट सामने निकलकर आ रही है कि कोलकाता नाइट राइडर्स नए कप्तान के तौर पर रिंकू सिंह के नाम पर विचार कर सकती है।

विज्ञापन

क्या रिंकू बनेंगे नए कप्तान?

जैसे-जैसे आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का दिन नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे फैंस के लिए आए दिन एक नया सरप्राइज सामने आ रहा है। जिसमें सबसे बड़ा सरप्राइज है रिंकू सिंह केकेआर में नए कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर की जगह ले सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह एक संभावना हो सकती है, क्योंकि फ्रेंचाइजी ने श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया है।

विज्ञापन

रिंकू सिंह ने अभी तक अपने सभी आईपीएल मैच केकेआर के लिए ही खेले हैं और टीम को भी उन पर बहुत भरोसा है। वहीं केकेआर ने रिंकू सिंह को सीधा 55 लाख से 13 करोड़ में रिटेन किया है। केकेआर में रिंकू एक फिनिशर की भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा बात अगर कप्तानी की करें तो रिंकू को यूपी टी20 लीग में कप्तानी करते हुए देखा गया था।

विज्ञापन

रिंकू सिंह के टी20 आंकड़े

रिंकू सिंह ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अभी तक 46 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 30 की औसत से 893 रन बनाए हैं। जिसमें चार अर्धशतक बनाए हैं। आईपीएल में रिंकू का स्ट्राइक-रेट 143 से ज्यादा है इसके अलावा वे केकेआर के लिए छह साल खेल चुके हैं, इसलिए केकेआर के पास उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी देने के लिए और भी कारण हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा, वे टीम इंडिया के नियमित सदस्य हैं। रिंकू ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 28 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने लगभग 50 की औसत से 499 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले हैं। फिलहाल रिंकू साउथ अफ्रीका दौरे पर टी20 टीम इंडिया का हिस्सा हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ