IPL 2025: राइट टू मैच, रिटेंशन और सैलरी कैप...आईपीएल मेगा ऑक्शन पर सामने आए ये अपडेट

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल के अगले सीजन को लेकर बीसीसीआई की फ्रेंचाइजी मालिकों के साथ मीटिंग होगी। इस मीटिंग को लेकर अपडेट सामने आया है। कहा जा रहा है कि ये मीटिंग इस महीने के आखिरी हफ्ते में हो सकती है।

IPL 2025 Mega Auction

IPL 2025 Mega Auction

IPL 2025 Mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार मेगा ऑक्शन होंगे, जिसमें कई खिलाड़ी इधर-उधर हो सकते हैं। वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ फ्रेंचाइजी के मालिकों की मीटिंग पर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। ये मीटिंग इस महीने के अंत में होगी। क्रिकबज की खबर के मुताबिक, बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी मालिकों को 30 या 31 जुलाई का समय दिया है। हालांकि अभी तक सटीक तारीख की पुष्टि नहीं की गई है। कहा जा रहा है कि मीटिंग को किसी होटल के बजाय मुंबई के वानखेड़े स्थित बीसीसीआई के ऑफिस में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

रिटेंशन पॉलिसी पर होगी बात

रिपोर्ट के मुताबिक, मीटिंग में सबसे बड़ा मुद्दा रिटेंशन पॉलिसी को लेकर होगा। रिटेंशन के लिए खिलाड़ियों की संख्या पर अलग-अलग विचार सामने आए हैं। किसी का कहना है कि रिटेंशन की संख्या आठ तक होनी चाहिए। जबकि कुछ का कहना है कि इसे 4 ही रहने दिया जाए। इसके साथ ही मेगा ऑक्शन में राइट टू मैच (RTM) के विकल्प पर भी चर्चा की जा रही है। बीसीसीआई ने इस मुद्दे पर फ्रैंचाइजीज की राय ली है। आईपीएल के सीईओ हेमंग अमीन ने इस बारे में फ्रैंचाइजी के प्रतिनिधियों से मुलाकात की है। राइट टू मैच के तहत किसी फ्रेंचाइजी के छोड़े हुए खिलाड़ी को कोई दूसरी फ्रेंचाइजी नीलामी में हासिल कर सकती है। फिर पुरानी फ्रेंचाइजी राइट टू मैच कार्ड का उपयोग कर उसे एक बार अपना बना सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

बढ़ सकती है प्लेयर्स की सैलरी

इसके साथ ही मीटिंग में सैलरी कैप पर भी चर्चा की जाएगी। जो अगले तीन साल के चक्र के पहले वर्ष में लगभग 120 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। इसके अलावा हर खिलाड़ी की रिटेंशन वैल्यू पर भी चर्चा की जा सकती है। कहा जा रहा है कि इस बार नंबर-1 पर रिटेन किए गए खिलाड़ी की सैलरी 20 करोड़ रुपये के आसपास या उससे ज्यादा हो सकती है। पहले सैलरी कैप 16-17 प्रतिशत तक होता था। जिससे खिलाड़ी को 15 करोड़ रुपये तक मिलते थे, लेकिन इस बार ये ज्यादा हो सकता है। इसलिए विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ सकती है। फिलहाल इन बातों पर अटकलें चल रही हैं। ये भी सामने आया है कि ऋषभ पंत चेन्नई सुपर किंग्स और केएल राहुल आरसीबी से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ