IPL 2024 SRH vs RR Sanju Samson: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स की टीम को क्वालीफायर-2 मुकाबले में 36 रनों से करारी शिकस्त थमा दी। रॉयल्स की टीम अब तक बेहतरीन प्रदर्शन कर रही थी। उसने इस मैच में भी अच्छी शुरुआत की, लेकिन बल्लेबाजी में फिसड्डी साबित हुई। राजस्थान ने चेन्नई में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 175 रन पर रोक लिया, लेकिन बल्लेबाजी में टीम का प्रदर्शन शर्मनाक रहा। सनराइजर्स के गेंदबाजों के आगे वे बेबस नजर आए। आखिर कप्तान संजू सैमसन से कहां गलती हुई? आईपीएल के इस सीजन से बाहर होने के बाद उन्होंने इसका राज खोला।
स्पिन के खिलाफ विकल्प नहीं
कप्तान संजू सैमसन ने कहा- पहली पारी में हमारे गेंदबाजों ने जिस तरह से गेंदबाजी की, उस पर गर्व है। बीच के ओवरों में उनकी स्पिन के सामने हमारे पास विकल्पों की कमी हो गई और यहीं पर हम गेम हार गए। संजू ने आगे कहा कि ओस की उम्मीद लगाना कठिन है। दूसरी पारी में विकेट अलग तरह से व्यवहार कर रहा था। गेंद थोड़ा टर्न लेने लगी। वह इसका लाभ उठाते गए। उन्होंने इसका अच्छी तरह से इस्तेमाल भी किया। उन्होंने हमारे दाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ बीच के ओवरों में बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी की। मुझे लगता है कि वे यहीं पर हमारे खिलाफ आगे आ गए।
बल्लेबाजी में क्या करना चाहिए था?
संजू सैमसन ने आगे कहा कि उनके बाएं हाथ की स्पिन के खिलाफ हम थोड़ा और रिवर्स-स्वीप करने की कोशिश कर सकते थे। हमें क्रीज का थोड़ा और उपयोग करना चाहिए था क्योंकि तब गेंद रुक रही थी। उनकी गेंदबाजी को इसका श्रेय जाता है। संजू ने इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स की प्रतिभाओं को सराहा। उन्होंने कहा कि रियान पराग, ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ी निश्चित रूप से भारतीय क्रिकेट टीम के लिए रोमांचक दिख रहे हैं।
संदीप शर्मा के लिए मैं बेहद खुश हूं। जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की, वह वाकई शानदार रहा। अगर हम आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले दो वर्षों में संदीप शर्मा बुमराह के बाद अगले खिलाड़ी होंगे। फाइनल के लिए SRH के बल्लेबाज बहुत दिलचस्प हैं, वे निश्चित रूप से आईपीएल जीत सकते हैं। केकेआर भी आत्मविश्वास से भरी होगी, लेकिन वे भी काफी रोमांचक नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: नंबर-10 से फाइनल तक का सफर, SRH की सफलता में किसका हाथ?
ये भी पढ़ें: IPL 2024 SRH vs RR: क्वालीफायर-2 में राजस्थान की करारी हार, ये हैं 5 गुनहगार
ये भी पढ़ें: युजवेंद्र चहल ने IPL में बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, पीयूष चावला को छोड़ दिया पीछे
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: जोस बटलर का बड़ा फैसला, वर्ल्ड कप में इस भूमिका में आएंगे नजर
ये भी पढ़ें: IPL 2024: टल गया सबसे बड़ा खतरा, विराट कोहली के सिर पर ही सजेगी ऑरेंज कैप
ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर दरकिनार…मोहम्मद कैफ ने इस खिलाड़ी को दिया KKR की उपलब्धि का क्रेडिट
ये भी पढ़ें: IPL 2024 Final: कोलकाता के लिए आसान नहीं होगी तीसरी ट्रॉफी, चेपॉक में शर्मनाक है प्रदर्शन
संबंधित खबरें
ऑकलैंड में न्यूजीलैंड की हार पक्की? टीम इंडिया का रिकॉर्ड कर देगा हैरान
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ चौथा T20I? जानें तरीका
2 hrs agoअगर ईशान किशन की हुई वापसी, तो किस नंबर पर खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?
2 hrs agoआयरलैंड के गेंदबाज बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में किया संन्यास का ऐलान
4 hrs agoन्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज चोटिल होने के कारण T20I सीरीज से हुआ बाहर
5 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
12 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
12 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
13 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
13 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines