IPL 2024: नंबर-10 से फाइनल तक का सफर, SRH की सफलता में इन 3 का बड़ा हाथ

IPL 2024 SRH vs RR: सनराइजर्स हैदराबाद ने क्वालीफायर-2 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना ली है। जहां उसका सामना कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से होगा।

SRH Team IPL 2024

SRH Team IPL 2024

IPL 2024 SRH vs RR: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने चमत्कारिक प्रदर्शन किया है। टीम ने क्वालीफायर-2 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को करारी शिकस्त देकर आईपीएल 2024 के फाइनल में जगह बना ली। खास बात यह है कि सनराइजर्स की टीम पिछले सीजन 10वें स्थान पर रही थी। इस बार टीम ने आश्चर्यजनक प्रदर्शन करते हुए न केवल टॉप-2 में जगह बनाई, बल्कि वह अब फाइनल में भी पहुंच चुकी है। सनराइजर्स के इस चौंकाने वाले प्रदर्शन ने क्रिकेटप्रेमियों को दंग कर दिया है। टीम के खिलाड़ियों ने तो बेहतरीन प्रदर्शन किया ही, साथ ही पर्दे के पीछे भी एक बेहतरीन रणनीति काम कर रही थी, जिससे SRH ने सफलता का मुकाम हासिल किया। आइए जानते हैं कि वो 3 लोग कौन हैं…

विज्ञापन

कोच डेनियल विटोरी 

सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले साल अगस्त में अपना मुख्य कोच बदल दिया था। इससे पहले ब्रायन लारा टीम के कोच थे। डेनियल विटोरी ने पद संभालते ही खिलाड़ियों को परखना शुरू किया। उन्होंने इस बार आईपीएल में एग्रेसिव सोच और निडर बल्लेबाजी करने की सलाह दी। विटोरी ने प्लेयर्स को खुद को चुनौती देने और बड़े स्कोर बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवा प्रतिभाओं अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी और नीतीश कुमार रेड्डी पर भरोसा जताया। जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट बेहतरीन प्रदर्शन किया। जब दूसरी टीमों के कप्तान और कोच इम्पैक्ट प्लेयर रूल की आलोचना कर रहे थे, विटोरी ने इसका समर्थन किया। उन्होंने कप्तान पैट कमिंस को बड़े मंच यानी ऑस्ट्रेलिया के जैसी कप्तानी के लिए भी तैयार किया।

विज्ञापन

कप्तान पैट कमिंस 

सनराइजर्स ने आईपीएल 2024 से पहले बड़ा बदलाव किया। मैनेजमेंट ने पैट कमिंस को नया कप्तान बनाया। फ्रेंचाइजी ने एडेन मार्करम को कप्तानी से हटा दिया। पैट कमिंस अपने रोल में बेहद असरदार नजर आए। उन्होंने खुद भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। कमिंस ने बल्लेबाजी में अब तक 15 मैचों में 22.40 के औसत और 147 के स्ट्राइक रेट से 112 रन बनाए। जबकि गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 मैचों में 17 विकेट झटके हैं। उन्होंने कप्तानी में कई प्रयोग किए, जिनकी खूब आलोचना हुई। टीम को क्वालीफायर-1 में केकेआर से हार का सामना करना पड़ा। कमिंस डेविड वॉर्नर के बाद दूसरे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने सनराइजर्स को फाइनल का टिकट दिलाया।

विज्ञापन

काव्या मारन 

सनराइजर्स की इस सफलता के पीछे फ्रेंचाइजी मैनेजमेंट का भी बड़ा रोल माना जा रहा है। SUN ग्रुप के वर्तमान अध्यक्ष और मालिक कलानिधि मारन की बेटी काव्या मारन हर मैच में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाती नजर आती हैं। उन्होंने ऑक्शन में बड़ा दांव खेला, जिसे मास्टरस्ट्रोक भी कहा जा रहा है। मारन ने पैट कमिंस को आईपीएल 2024 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में 20.50 करोड़ रूपये की बड़ी कीमत देकर खरीदा था।

विज्ञापन

इसके बाद उन्हें कप्तानी की भी जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड को भी 6 करोड़ 80 लाख देकर सनराइजर्स में शामिल कर लिया। हेड ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी कीमत चुकाई है। खास बात यह है कि कमिंस को बड़ी कीमत देकर खरीदने पर काव्या मारन का मजाक भी उड़ा, लेकिन उसी कमिंस ने उनकी किस्मत बदल दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ