SRH vs RR: संजू सैमसन कहां हार गए मैच? करारी शिकस्त के बाद खोला राज

IPL 2024 SRH vs RR Sanju Samson: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हारे मुकाबले के बाद टीम के प्रदर्शन पर बयान दिया है। उन्होंने हार की वजह भी बताई है।

Sanju Samson Rajasthan Royals

Sanju Samson Rajasthan Royals

IPL 2024 SRH vs RR Sanju Samson: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स की टीम को क्वालीफायर-2 मुकाबले में 36 रनों से करारी शिकस्त थमा दी। रॉयल्स की टीम अब तक बेहतरीन प्रदर्शन कर रही थी। उसने इस मैच में भी अच्छी शुरुआत की, लेकिन बल्लेबाजी में फिसड्डी साबित हुई। राजस्थान ने चेन्नई में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 175 रन पर रोक लिया, लेकिन बल्लेबाजी में टीम का प्रदर्शन शर्मनाक रहा। सनराइजर्स के गेंदबाजों के आगे वे बेबस नजर आए। आखिर कप्तान संजू सैमसन से कहां गलती हुई? आईपीएल के इस सीजन से बाहर होने के बाद उन्होंने इसका राज खोला।

विज्ञापन

स्पिन के खिलाफ विकल्प नहीं

कप्तान संजू सैमसन ने कहा- पहली पारी में हमारे गेंदबाजों ने जिस तरह से गेंदबाजी की, उस पर गर्व है। बीच के ओवरों में उनकी स्पिन के सामने हमारे पास विकल्पों की कमी हो गई और यहीं पर हम गेम हार गए। संजू ने आगे कहा कि ओस की उम्मीद लगाना कठिन है। दूसरी पारी में विकेट अलग तरह से व्यवहार कर रहा था। गेंद थोड़ा टर्न लेने लगी। वह इसका लाभ उठाते गए। उन्होंने इसका अच्छी तरह से इस्तेमाल भी किया। उन्होंने हमारे दाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ बीच के ओवरों में बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी की। मुझे लगता है कि वे यहीं पर हमारे खिलाफ आगे आ गए।

विज्ञापन

बल्लेबाजी में क्या करना चाहिए था?

संजू सैमसन ने आगे कहा कि उनके बाएं हाथ की स्पिन के खिलाफ हम थोड़ा और रिवर्स-स्वीप करने की कोशिश कर सकते थे। हमें क्रीज का थोड़ा और उपयोग करना चाहिए था क्योंकि तब गेंद रुक रही थी। उनकी गेंदबाजी को इसका श्रेय जाता है। संजू ने इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स की प्रतिभाओं को सराहा। उन्होंने कहा कि रियान पराग, ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ी निश्चित रूप से भारतीय क्रिकेट टीम के लिए रोमांचक दिख रहे हैं।

विज्ञापन

संदीप शर्मा के लिए मैं बेहद खुश हूं। जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की, वह वाकई शानदार रहा। अगर हम आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले दो वर्षों में संदीप शर्मा बुमराह के बाद अगले खिलाड़ी होंगे। फाइनल के लिए SRH के बल्लेबाज बहुत दिलचस्प हैं, वे निश्चित रूप से आईपीएल जीत सकते हैं। केकेआर भी आत्मविश्वास से भरी होगी, लेकिन वे भी काफी रोमांचक नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ