IPL 2024 Rishabh Pant Comeback Practice Match After Accident Delhi Capitals

IPL 2024: ऋषभ पंत आईपीएल में वापसी के लिए तैयार! एक्सीडेंट के बाद पहली बार खेला मैच

IPL 2024 Rishabh Pant Set For Return After Accident: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक्सीडेंट के बाद अब पहली बार मैदान पर उतरे। आईपीएल 2024 से पहले उनकी वापसी पक्की मानी जा रही है।

IPL 2024 Rishabh Pant Set For Return: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें संस्करण में एक बार फिर से टीम इंडिया के स्टार ऋषभ पंत वापसी के लिए तैयार हैं। क्रिकबज ने उनको लेकर एक रिपोर्ट जारी की और बताया की एक्सीडेंट होने के बाद लंबे समय के इंतजार को खत्म करते हुए ऋषभ पंत मैदान पर उतरे और उन्होंने अपना पहला मैच खेला। यहां से साफ पता चल गया कि वह वापसी के लिए तैयार हैं। लंबे समय से इसको लेकर कुछ बयान सामने आ रहे थे और कोच रिकी पोंटिंग ने भी कहा था कि पंत बतौर बल्लेबाज खेल सकते हैं। इसके अलावा आईपीएल 2024 के ऑक्शन में भी पंत दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में दिख रहे थे।

विज्ञापन

वॉर्म अप मैच में मिले पॉजिटिव साइन

क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि ऋषभ पंत की दिसंबर 2022 में जानलेवा एक्सीडेंट के बाद से अब उनके रिहैबिलिटेशन का सफर जारी है। इसमें उन्होंने लगाजार पॉजिटिव सिग्नल दिए हैं। अब वह इंडियन प्रीमियर लीग में भी वापसी के लिए तैयार लग रहे हैं। ताजा अपडेट के अनुसार पंत ने बेंगलुरु के पास स्थित अलूर में एक वॉर्म अप मैच खेला है। यह लंबे समय बाद उनका पहला मैच था। इस मैच में उन्होंने रिकवरी के पॉजिटिव साइन दिए हैं।

विज्ञापन

नहीं करेंगे विकेटकीपिंग!

आपको यह भी बता दें कि जब भी ऋषभ पंत की वापसी की जानकारी सामने आती है यह जरूर कहा जाता है कि वह बतौर बल्लेबाज पूरी तरह फिट दिख रहे हैं। लेकिन वह विकेटकीपर के तौर पर शायद तैयार नहीं हैं। पोंटिंग ने भी यही कहा था कि पंत बतौर बल्लेबाज आईपीएल 2024 खेलेंगे। ऐसी ही रिपोर्ट उनके वॉर्म अप मैच के बाद भी सामने आ रही है। हालांकि पंत ने मंगलवार को अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से विकेटकीपिंग का वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन

पंत ने शेयर किया विकेटकीपिंग का वीडियो

विज्ञापन

इस रिपोर्ट में भी यही कहा गया और भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अंदर के एक सूत्र ने बताया और आईपीएल की उनकी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने भी संकेत दिए कि, 26 वर्षीय ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी के लिए तैयार हैं। लेकिन यह गौर करने वाली बात है कि वह सिर्फ बतौर बल्लेबाज खेलेंगे और विकेटकीपिंग किसी अन्य खिलाड़ी को करनी पड़ेगी।

विज्ञापन

पहले जैसी ही फुर्ती दिखा रहे हैं पंत!

रिपोर्ट्स की मानें तो यह भी पता चहा है कि पंत की दौड़ने-भागने की क्षमता में खास अंतर नहीं है। वह जिस तरह एक्सीडेंट के पहले बैटिंग करते और भागते थे, अब करीब 15 महीने बाद भी वह उसी तरह खेल रहे हैं और विकेटों के बीच दौड़ रहे हैं। पंत इस वक्त बेंगलुरु स्थित एनसीए में हैं और पिछले महीने लंदन में भी उनका ट्रीटमेंट बीसीसीआई ने करवाया था। अगर उनकी वापसी की बात करें तो अभी एनसीए की तरफ से क्लियरेंस मिलने का इंतजार है। वहीं फ्रेंचाइजी उनको लेकर कॉन्फिडेंट है और विकेटकीपिंग किसी और खिलाड़ी को देने और पंत के बतौर कप्तान व प्लेयर खेलने के लिए तैयार है। अब देखना होगा कि आईपीएल 2024 में क्या होता है?

विज्ञापन

यह भी देखें:- IPL 2024 से पहले Sarfaraz Khan के लिए 16 Crore की Deal, ये टीम तैयार

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ