RCB vs SRH: चिन्नास्वामी में आया दिनेश कार्तिक का 'तूफान', फैंस बोले- 'DK को विश्व कप में लाओ'

IPL 2024 RCB vs SRH: आईपीएल 2024 में आरसीबी को हैदराबाद के खिलाफ सीजन की छठी हार का सामना करना पड़ा। भले ही आरसीबी इस मैच को हार गई हो लेकिन दिनेश कार्तिक ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत लिया।

ipl 2024 rcb vs srh dinesh kartik

ipl 2024 rcb vs srh dinesh kartik Image Credit: Social Media

IPL 2024 RCB vs SRH: आईपीएल 2024 में 30वां मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में आरसीबी को एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन में ये आरसीबी की छठी हार है। अब ये टीम लगभग प्लेऑफ की रेस भी बाहर हो चुकी है। इस हाई स्कोरिंग मैच की दोनों ही पारियों में जमकर चौके-छक्कों की बरिश हुई।

विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए एक बार फिर से अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। भले ही इस मैच को हैदराबाद ने जीत लिया हो लेकिन आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने अपनी तूफानी से करोड़ों फैंस का दिल जीता।

विज्ञापन

चिन्नास्वामी में आया दिनेश का तूफान

इस मैच को जीतने के लिए आरसीबी के सामने जीत के लिए 288 रनों का लक्ष्य था। इस मैच में आरसीबी ने बल्लेबाजी में कमाल की शुरुआत की थी। पहले कप्तान फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली ने ताबड़तोड़ पारी खेली। फिर बाद में दिनेश कार्तिक ने तो अपनी तूफानी बल्लेबाजी से करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया।

विज्ञापन

जब तक दिनेश कार्तिक क्रीज पर थे लग रहा था आरसीबी को जीत मिल ही जाएगी। इस मैच में दिनेश ने 35 गेंदों पर 83 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान कार्तिक ने 5 चौके और 7 छक्के लगाए। जब कार्तिक आउट होकर बाहर जा रहे थे तो चिन्नास्वामी में मौजूद दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिनंदन किया।

विज्ञापन

‘विश्व कप में DK को लाओ’

दिनेश कार्तिक के लिए अभी तक ये आईपीएल सीजन काफी कमाल का रहा है। हर मैच में दिनेश शानदार तरीके से आरसीबी के लिए फिनिशर का रोल निभा रहे हैं। लेकिन हैदराबाद के खिलाफ कार्तिक की पारी देखकर सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। अब फैंस दिनेश को टी20 विश्व कप 2024 में खिलाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ