Virat Kohli Six: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली के आते ही स्टेडियम कोहली…कोहली…के नारों से गूंज उठता है। कोहली मैदान पर मस्ती-मजाक और विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। किंग कोहली ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी का नजारा शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिखाया।
कोहली के छक्के ने जीता फैंस का दिल
कप्तान फाफ डु प्लेसिस के साथ ओपनिंग करने उतरे विराट कोहली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इसी की बदौलत आरसीबी ने पहले पावरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 92 रन ठोक डाले। विराट कोहली ने इस मैच में 27 गेंदों में 2 चौके-4 छक्के ठोक 155.56 की स्ट्राइक रेट से 42 रन कूटे। उनकी इस शानदार पारी में यूं तो एक से एक लाजवाब शॉट देखने को मिला, लेकिन एक छक्के ने फैंस का दिल जीत लिया।
दूसरी ही गेंद पर जड़ दिया गगनचुंबी छक्का
ये नजारा आरसीबी की पारी की दूसरी ही गेंद पर देखने को मिला। मोहित शर्मा की पहली गेंद खेल चुके विराट कोहली ने दूसरी गेंद की पूरी तैयारी कर ली। मोहित ओवर द विकेट गेंदबाजी करने आए। उन्होंने जैसे ही दूसरी गेंद फेंकी, ये बॉल टप्पा पड़कर ऑफ स्टंप की ओर टर्न होने लगी। इसे देख विराट कोहली ने अपने पैर थोड़े से झुकाए और क्रीज पर खड़े-खड़े शानदार छक्का ठोक डाला। कोहली का ये शॉट बल्ला लगते ही लॉन्ग ऑफ के ऊपर से बाउंड्री को पार कर गया। कोहली का ये छक्का 88 मीटर का था। जिसे देख दर्शकों की नसों में रोमांच भर गया।
ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने रचा इतिहास, 1 पारी से बनाए 2 बड़े रिकॉर्ड
मानव सुथार के ओवर में जड़े बैक टू बैक छक्के
इसके बाद कोहली तूफान मचाते गए। उन्होंने नए गेंदबाज मानव सुथार के ओवर में बैक टू बैक दो छक्के जड़ दिए। सुथार पांचवां ओवर डालने आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर विराट ने लॉन्ग ऑन और चौथी पर फ्लैट छक्का ठोक तबाही मचा दी। कोहली का ये तूफान देख उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा भी खुश हो गईं।
ये भी पढ़ें: RCB vs GT: बीमार सिराज ने गुजरात को पानी पिला दिया, ‘मैन ऑफ द मैच’ बनने के बाद बड़ा खुलासा
ये भी पढ़ें: IPL 2024: विराट कोहली पर ऑन एयर भड़के सुनील गावस्कर, स्ट्राइक रेट के बयान पर सुनाई खरी-खोटी
ये भी पढ़ें: RCB vs GT: ये क्या… विराट कोहली ने अपनी ही टीम के खिलाफ अंपायर से कर दी मांग
ये भी पढ़ें: RCB vs GT: बेंगलुरु ने गुजरात को हराकर अंकतालिका में लगाई छलांग, इन 5 टीमों के लिए बनी खतरा
ये भी पढ़ें: IPL 2024: शिखर धवन की कब होगी वापसी? कोच ने खत्म किया सस्पेंस
ये भी पढ़ें: मयंक यादव की हेल्थ पर कोच ने दिया बड़ा अपडेट, LSG के फैंस को लगा चौंकाने वाला झटका
ये भी पढ़ें: RCB vs GT: ये लो देख लो सबूत…फाफ डु प्लेसिस ने दिखाया टॉस का कॉइन, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: ‘रोहित शर्मा को वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुनना चाहिए…’, फेक न्यूज पर फूटा पूर्व क्रिकेटर का गुस्सा
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: टीम इंडिया के मैच कब-कब होंगे, देखें पूरा शेड्यूल
ये भी पढ़ें: T20 World Cup में इस भारतीय ने बनाए सर्वाधिक रन, टॉप-10 में कोई पाकिस्तानी नहीं; देखें लिस्ट
ये भी पढ़ें: IPL 2024 PRIZE MONEY: विजेता टीम पर होगी करोड़ों की बारिश, जानें रनर-अप को कितने रुपये मिलेंगे
संबंधित खबरें
LIVE: रोहित-विराट की वापसी पर फैंस की नजर, ऑकलैंड में खेला जाएगा पहला वनडे
18 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines