RCB Probable Playing 11 vs CSK: आईपीएल 2024 का पहला मैच 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी के फैंस अपनी टीम से इस साल खिताब जीतने की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं उनके मन में यह सवाल भी उठ रहे हैं कि ओपनिंग मैच में उनकी पसंदीदा टीम की प्लेइंग इलेवन क्या होगी। बता दें कि आरसीबी से अभी तक इस लीग में तीन फाइनल मुकाबले खेले हैं, लेकिन उसे तीनों फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। अब एक बार फिर आरसीबी के फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि इस साल उनकी टीम खिताब जीतने में कामयाब होगी, लेकिन ओपनिंग मैच से पहले जानते हैं कि आरसीबी की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है।
ऑक्शन में RCB ने इन खिलाड़ियों किया था शामिल
19 दिसंबर 2023 को दुबई में हुए आईपीएल ऑक्शन में आरसीबी ने कुछ नए चेहरे को अपने स्क्वॉड में शामिल किया था। ऑक्शन में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को आरसीबी ने 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल को भी आरसीबी ने 5 करोड़ में खरीदा था। न्यूजीलैंड के सुपर फास्ट बॉलर लॉकी फर्ग्यूसन को भी आरसीबी ने अपने स्क्वॉड का हिस्सा बनाया था। जबकि टॉम कुरेन और स्वप्निल सिंह को भी ऑक्शन में आरसीबी ने खरीदा था।
पहले मैच में किसको मिलेगा मौका
ओपनिंग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस अपनी मजबूत टीम को मैदान पर उतना चाहेंगे। इसमें विराट कोहली, ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और कैमरून ग्रीन का खेलना लगभग तय माना जा रहा है। इसके अलावा तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट में मोहम्मद सिराज का साथ यश दयाल देते हुए दिखाई दे सकते हैं। मिडिल ऑर्डर में रजत पाटीदार का साथ विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक देते हुए दिखाई दे सकते हैं। बता दें कि आईपीएल 2023 में बल्लेबाजी में बैंगलोर की तरफ से सबसे ज्यादा रन फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली ने बनाए थे। दोनों बल्लेबाजों ने पिछले सीजन में 600 रन का आंकड़ा पार किया था।
ये भी पढ़ें- WPL 2024: क्या GG तोड़ देगी UPW के प्लेऑफ का सपना? बेथ मूनी ने जीता टॉस
RCB की चेपॉक में होगी असली परीक्षा
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का चेन्नई सुपर किंग्स के गढ़ में होने वाला है। 2008 के बाद से अभी तक आरसीबी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली सीएसके को हराने में फेल रही है, लेकिन फाफ डु प्लेसिस के पास चेपॉक स्टेडियम में खेलना का अच्छा अनुभव हैं, जिसका उपयोग वह चेपॉक स्टेडियम में येली आर्मी के खिलाफ कर सकते हैं। अगर बैंगलोर को इस बार आईपीएल 2024 का खिताब उठाना है तो उनके टॉप ऑर्डर के अलावा मिडिल ऑर्डर को भी रन बनाने होंगे। जबकि गेंदबाजों को भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। हर बार यह देखा गया है कि आरसीबी के टॉप ऑर्डर के जल्दी आउट होने के बाद पूरी आरसीबी की बल्लेबाजी लड़खड़ा जाती थी। वहीं बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद उनके गेंदबाज रनों का बचाव करने में असफल रहते थे।
ये भी पढ़ें- IPL 2024: हार्दिक पांड्या का MI में स्वागत, कोच मार्क बाउचर ने फोड़ा नारियल; फैंस हो गए नाराज
RCB की संभावित Playing 11
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रजत पाटीदार, मोहम्मद सिराज, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, कर्ण शर्मा, स्वप्निल सिंह
इम्पैक्ट प्लेयर– विल जैक्स (बल्लेबाज)
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
26 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
37 mins agoवैभव अभिषेक को भी मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
37 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
52 mins agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
1 hr agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines