IPL 2024 Hardik Pandya Joins MI Camp Fans Angry: आईपीएल 2024 की शुरुआत से कुछ महीनों पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को अपनी कप्तानी से हटा दिया था। वहीं हार्दिक पांड्या मुंबई के नए कप्तान बनाए गए थे। हार्दिक वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बीच से बाहर हो गए थे और तभी से क्रिकेट से दूर हैं। अब वह आईपीएल 2024 में वापसी के लिए तैयार हैं। सोमवार को वह अपनी टीम मुंबई इंडियंस के साथ भी जुड़े और उनका खास स्वागत हुआ। उन्होंने बतौर कप्तान पहली बार मुंबई की टीम में एंट्री की और सबसे पहले भगवान को पुष्प अर्पण कर माला पहनाया। यहीं टीम के हेड कोच मार्क बाउचर ने नारियल भी फोड़ा।
फैंस हुए नाराज, मच गया बवाल
मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर हार्दिक पांड्या के इस स्वागत का वीडियो शेयर किया। हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस के खेमे में जिस तरह स्वागत हुआ और हेड कोच नारियल फोड़ते दिखे। उसके बाद फैंस नाराज हो गए। सोशल मीडिया पर फैंस के अलग-अलग रिएक्शन सामने आने लगे। रोहित शर्मा के फैंस का गुस्सा इस पोस्ट पर साफ नजर आने लगा। वहीं हार्दिक का फैन बेस भी यहां दिखा और आपस में टक्कर होने लगी।
क्या रहे फैंस के रिएक्शन?
सबसे पहले तो कुछ फैंस ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे एक ड्रामा बताया। वहीं कई लोगों ने कहा कि यह मुंबई के ग्राफ में गिरावट की शुरुआत है। साथ ही कुछ लोगों का यहां तक कहना था कि भगवान इन दोनों यानी मार्क बाउचर और हार्दिक पांड्या को कभी साथ खुश ना रखें। ऐसा रोहित शर्मा के फैंस कमेंट कर रहे थे। वहीं हार्दिक के भी कुछ फैंस इस पोस्ट पर कमेंट करते नजर आए।
मुंबई इंडियंस का शेड्यूल
मुंबई इंडियंस की टीम 24 मार्च से अपने आईपीएल के सफर की शुरुआत करेगी। इस मैच में हार्दिक पांड्या अपनी पुरानी टीम गुजरात टाइटंस के सामने होंगे। इसके अलावा 7 अप्रैल तक जारी शेड्यूल में टीम चार मैच ही खेलेगी। देखें पूरा शेड्यूल:-
- मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस, 24 मार्च (अहमदाबाद)
- मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 27 मार्च (हैदराबाद)
- मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, 1 अप्रैल (मुंबई)
- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 7 अप्रैल (मुंबई)
मुंबई इंडियंस का स्क्वाड
रोहित शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहाल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहेरनडार्फ, रोमारियो शेफर्ड, हार्दिक पांड्या (कप्तान), जेराल्ड कोएट्जे, दिलशान मधुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।