Two IPL in one Year Speculations Chairman Arun Dhumal Update on T10 League

IPL 2024: क्या एक साल में होंगे 2 आईपीएल? चेयरमैन अरुण धूमल ने टी10 लीग पर दिया बयान

IPL Chairman Arun Dhumal on T10 League: आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई और यह लीग आज दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग बन गई। अब देश में ऐसी चर्चा है कि एक साल में दो आईपीएल खेले जा सकते हैं। इसका कारण है टी10 लीग। रिपोर्ट्स का कहना है कि टी20 आईपीएल की तरह टी10 आईपीएल भी खेला जा सकता है।

IPL Chairman Arun Dhumal on T10 League: पिछले कुछ महीनों से इस बात को उड़ते-उड़ते कई बार सुना गया है कि देश में एक साल के अंदर दो आईपीएल हो सकते हैं। गौरतलब है कि 2008 से देश में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टी20 फॉर्मेट की शुरुआत हुई थी। उस वक्त टी20 का खेल काफी नया था। 2006 में इसका आगाज हुआ था और 2007 में इसका पहला वर्ल्ड कप हुआ था। 2008 में आईपीएल शुरू हुआ और आज यह दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है। अब चर्चा है टी20 के बाद टी10 क्रिकेट की। इसी को लेकर कहा जा रहा है कि साल में दो आईपीएल हो सकते हैं।

विज्ञापन

क्या एक साल में होंगे दो आईपीएल?

अब भारत में टी10 लीग के आयोजन को लेकर आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने बयान दिया है। उन्होंने द टेलीग्राफ से बात करते हुए टी10 लीग के आयोजन से जुड़ी खबरों पर अपडेट दिया है। उन्होंने कहा,’अभी पूरा सीजन द्विपक्षीय सीरीज, आईसीसी टूर्नामेंट और आईपीएल के कारण काफी फुल पैक है। इसी कारण समय निकालना मुश्किल है। लेकिन अगर विंडो बचती है और हम कुछ क्रिएटिव कर पाते हैं जिससे हमें फायदा मिलेगा, तो बिल्कुल हम ऐसा करना चाहेंगे।’

विज्ञापन

इसको लेकर अरुण धूमल ने आगे कहा,’अभी के लिए हम इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं कर सकते। लेकिन आगे चलकर अगर विंडो मौजूद रहती है तो यह बीसीसीआई के लिए अच्छा मौका होगा। समय होने पर हम इस पर कोई कॉल लेने से पीछे नहीं हटेंगे। लेकिन अभी तक हमने इसको लेकर कोई चर्चा नहीं की है। यह खबरें सिर्फ मीडिया में आ रही हैं। जब कोई चर्चा नहीं हुई तो अभी कोई फैसला भी नहीं लिया जा सकता है। तो मैं बस यह कहूंगा कि आगे अगर खेल के हित में कुछ हुआ तो हम उसके बारे में जरूर सोचेंगे।’

विज्ञापन

अरुण धूमल ने अटकलों को किया खारिज

इसके अलावा पिछले 3-4 महीने से मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आ रही खबरों की मानें तो यह तक कहा जा रहा था कि इस साल सितंबर-अक्टूबर में टी10 लीग हो सकती है। खबरें यह भी आई थीं कि बीसीसीआई ने प्राइमरी लेवल पर इसे करवाने की योजना बनाई है। वहीं एक बिजनेस मीडिया ने तो यह तक कहा था कि इसकी कुल लागत 10.7 बिलियन यूएस डॉलर होगी। मगर अब अरुण धूमल ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ