IPL 2024 Points Table: CSK ने राजस्थान से छीनी टॉप पोजीशन, GT की हार से RCB को हुआ फायदा

IPL 2024 Points Table Update: आईपीएल 2024 के 8 मुकाबले हो चुके हैं और पॉइंट्स टेबल भी अब बदल चुका है। सीएसके ने लगातार दूसरी जीत के बाद टॉप पोजीशन कब्जा ली है। इसके अलावा गुजरात टाइटंस की इस मैच में हार से आरसीबी को अंक तालिका में फायदा हुआ है।

IPL 2024 Points Table CSK Tops Rajasthan Royals Slip RCB Top 5 After GT Loss

IPL 2024 Points Table CSK Tops RCB Top 5 After GT Loss

IPL 2024 Points Table: आईपीएल 2024 के सात मुकाबले हो चुके हैं और अभी तक पॉइंट्स टेबल की रोचक तस्वीर देखने को मिली है। मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए गुजरात टाइटंस को मात दी। वहीं इसी के साथ टीम अब अंकतालिका में टॉप पोजीशन पर आ गई है। इसके अलावा नंबर दो पर काबिज है राजस्थान रॉयल्स की टीम जो इससे पहले टॉप पर थी। वहीं गुजरात टाइटंस की हार से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को फायदा भी हो गया है। चार टीमें ऐसी हैं जिन्हें अभी अपनी पहली जीत का इंतजार है।

विज्ञापन

क्या है पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल?

अगर सात मुकाबलों के बाद के पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो सभी टीम कम से कम 1-1 मैच खेल चुकी हैं। वहीं कुछ ने 2-2 मैच भी खेल लिए हैं। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स अपने दोनों मैच जीतकर 4 अंकों के साथ टॉप पर है। दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स ने एक मैच खेला और जीता है। टीम 2 अंक और दूसरे सबसे बेहतर नेट रनरेट के साथ दूसरे स्थान पर है। फिर केकेआर तीसरे और पंजाब किंग्स दो में से एक जीत और एक हार के साथ चौथे स्थान पर है।

विज्ञापन
IPL 2024 Points Table

IPL 2024 Points Table

आरसीबी को कैसे हुआ फायद

गुजरात टाइटंस को सीएसके के खिलाफ मिली हार के बाद फायदा पॉइंट्स टेबल में आरसीबी को हुआ है। इससे पहले आरसीबी पंजाब को हराने के बावजूद टॉप 5 में नहीं थी और छठे स्थान पर थी। अब गुजरात की टीम दूसरे मैच में अपनी पहली हार के बाद छठे पर खिसक गई। वहीं आरसीबी पांचवें स्थान पर आ गई क्योंकि गुजरात ने यह मैच 63 रनों के बड़े अंतर से गंवाया। इससे उनका नेट रनरेट आरसीबी से भी कम हो गया।

विज्ञापन

8वें मुकाबले में हैदराबाद-मुंबई की भिड़ंत

अब बुधवार को सीजन का 8वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह दोनों टीमें ऐसी हैं जो अपना पहला-पहला मैच हारी हैं। दोनों को खाता खोलने का इंतजार है। अब राजीव गांधी स्टेडियम में कौन बाजी मारता है यह देखने वाली होगी। जो भी टीम जीती वो कम से कम 7वें या फिर बेहतरीन जीत मिली तो टीम सीधे दूसरे स्थान पर भी पहुंच सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ