IPL 2024: स्कूल में पढ़ते हैं तूफानी गेंदबाज क्वेना मफाका, Mumbai Indians में मारी सरप्राइज एंट्री

Kwena Maphaka Mumbai Indians: क्वेना मफाका ने मुंबई इंडियंस में सरप्राइज एंट्री मारी है। उन्हें दिलशान मदुशंका की जगह टीम में शामिल किया है। आइए जानते हैं कि 17 साल का ये युवा गेंदबाज कौन है और मुंबई इंडियंस ने उन्हें टीम में क्यों शामिल किया है।

Kwena Maphaka Mumbai Indians

Kwena Maphaka Mumbai Indians

Kwena Maphaka Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में कई नए खिलाड़ियों की एंट्री हो रही है। मुंबई इंडियंस में बुधवार को 17 साल के तूफानी गेंदबाज क्वेना मफाका की सरप्राइज एंट्री हुई। साउथ अफ्रीका के इस गेंदबाज को श्रीलंका के पेसर दिलशान मदुशंका की जगह टीम में शामिल किया गया है। वह हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पूरे टी20 टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। आइए जानते हैं कि क्वेना मफाका कौन हैं?

विज्ञापन

सेंट स्टिथियंस स्कूल में पढाई करते हैं क्वेना मफाका

क्वेना मफाका का जन्म 8 अप्रैल 2006 को जोहान्सबर्ग में हुआ था। क्वेना अभी स्कूल में पढ़ाई करते हैं। वह जोहान्सबर्ग में सेंट स्टिथियंस स्कूल के फाइनल ईयर में हैं। खास बात यह है कि वह गर्मियों की छुट्टी में घर जाने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही उन्हें मुंबई इंडियंस का कॉल आ गया और आईपीएल में सरप्राइज एंट्री हो गई।

विज्ञापन

अंडर-19 वर्ल्ड कप में किया था धमाकेदार प्रदर्शन 

क्वेना मफाका ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 में धमाकेदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 6 वनडे मैचों में 21 विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल तक पहुंचाया था। इस दौरान उनकी औसत 9.71 और इकॉनमी रेट 3.81 की रही। उन्हें कैगिसो रबाडा जैसा गेंदबाज माना जाता है।

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस ने क्यों चुना? 

जानकारी के अनुसार, क्वेना मफाका 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। वह अपनी इनस्विंग के लिए पहचाने जाते हैं। इस तरह वे मदुशंका के विकल्प के तौर पर शानदार गेंदबाज रहेंगे। क्वेना इसके साथ ही साउथ अफ्रीका की लीग में पार्ल रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं। अब तक उनके आंकड़ों की बात करें तो फर्स्ट क्लास के 2 मैचों की 4 ईनिंग में उन्होंने 7 विकेट चटकाए हैं। लिस्ट ए के 2 मैचों में 3 और टी-20 के 9 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं। वह साउथ अफ्रीका ए टीम के लिए भी खेल चुके हैं। इस गेंदबाज का तूफानी प्रदर्शन देखना वाकई दिलचस्प होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ