ना गंभीर...ना अय्यर, ये गुमनाम दिग्गज है KKR का किंग मेकर, पर्दे के पीछे से बदलता रहा खेल

IPL 2024 Final KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इस जीत के लिए गौतम गंभीर से लेकर श्रेयस अय्यर तक सभी को क्रेडिट दिया जा रहा है। लेकिन एक ऐसा दिग्गज है, जिन्होंने पर्दे के पीछे से कड़ी मेहनत कर इस टीम को तैयार किया है। उन्हें केकेआर का किंग मेकर कहा जा रहा है।

IPL 2024 KKR Won Trophy Abhishek Nair Big role as Assistant Coach

कोलकता नाइट राइडर्स।

IPL 2024 Final KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आखिरकार तीसरी ट्रॉफी जीत ली है। आईपीएल 2024 के फाइनल में पहुंचने वाली केकेआर पहली टीम बनी थी, इसके अलावा अंकतालिका में भी टॉप पर केकेआर ही विराजमान थी। अब कोलकाता ने फाइनल भी अपने नाम कर लिया है। ट्रॉफी जीतने के बाद केकेआर को दुनियाभर से बधाई दी जा रही है। केकेआर की जीत में मेंटर गौतम गंभीर का बड़ा योगदान रहा है। इसको लेकर उन्हें क्रेडिट भी दिया जा रहा है। इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने भी कमाल की कप्तानी की है। आपको बता दें कि केकेआर को ट्रॉफी दिलाने में गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर का योगदान तो है ही, लेकिन इसमें एक ऐसे खिलाड़ी का भी योगदान रहा है, जो पर्दे के पीछे से गेम बदलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन है केकेआर का किंग मेकर

कोलकाता की जीत में केकेआर के असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर का बड़ा योगदान रहा है। अभिषेक नायर भले ही कभी केकेआर के फ्रंट फेस नहीं बने, लेकिन उन्होंने जिस तरह इस टीम को तैयार किया है, यह काबिले तारीफ है। अब जब केकेआर की जीत हुई है, तो अभिषेक नायर को किंग मेकर कहा जा रहा है, जो पर्दे के पीछे से गेम बदल रहे हैं। केकेआर को 10 साल के बाद आईपीएल में ट्रॉफी हासिल करने का मौका मिला है। इस जीत के बाद केकेआर के स्टार खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती और वेंकटेश अय्यर ने भी अभिषेक नायर का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि अभिषेक नायर ने बतौर बैटिंग कोच कैसे इस टीम को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है। अभिषेक करीब 4 साल पहले केकेआर के साथ जुड़े थे और तब से वह टीम बनाने में मेहनत कर रहे हैं।


ये भी पढ़ें:- KKR के जीतते ही गौतम गंभीर ने की BCCI सचिव से मुलाकात, सोशल मीडिया पर होने लगी चर्चा

विज्ञापन

किंग मेकर की हो रही खूब तारीफ

इस जीत के बाद वरुण चक्रवर्ती ने कहा कि केकेआर में भारतीय खिलाड़ियों के मजबूत कोर को बनाने में सबसे अहम भूमिका अभिषेक नायर ने निभाई है। इसके अलावा वेंकटेश अय्यर ने भी कहा कि मेरी बल्लेबाजी में सुधार अभिषेक नायर के कारण हो सका है। आपको बता दें कि अभिषेक नायर वह शख्स है, जो कई खिलाड़ियों के करियर को अपलिफ्ट करने में मदद कर चुके हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, से लेकर दिनेश  कार्तिक और श्रेयस अय्यर भी अपनी बल्लेबाजी में सुधार के लिए अभिषेक नायर को क्रेडिट दे चुके हैं। रिंकू सिंह ने भी अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान किया है, उन्होंने भी इसके लिए अभिषेक नायर को क्रेडिट दिया है। इसी कारण से उन्हें केकेआर का किंग मेकर बताया जा रहा है, जो पर्दे के पीछे से कड़ी मेहनत के साथ टीम तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन

‘दिनेश कार्तिक ने के करियर में नायर का रोल’

दिनेश कार्तिक ने निदहास ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल में शानदार जीत दिलाई थी। इस मैच में भारतीय टीम की हार लगभग तय मानी जा रही थी, लेकिन तभी दिनेश कार्तिक आए और उन्होंने आखिरी के 2 ओवर में गेम ही पलट दिया। इसको लेकर भी उन्होंने अभिषेक नायर को क्रेडिट दिया था। इसके अलावा भी मिस्टर एंड माही फिल्म को लेकर जाह्नवी कपूर घंटो तक आईपीएल के खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस करती रही। उन्होंने भी केकेआर के बैटिंग कोच अभिषेक नायर की तारीफ की है कि कैसे उन्होंने जाह्नवी को बल्लेबाजी सिखाने में मदद की।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ