IPL 2024: अंग्रेजों का धोखा जारी! इंग्लैंड के 4 खिलाड़ियों ने आईपीएल फ्रेंचाइजी का डुबाया पैसा

IPL 2024 England Players Withdrawn: इंग्लैंड के खिलाड़ी अक्सर आईपीएल से अपने पांव दूर खींचते नजर आते हैं। पिछले सीजनों में भी ऐसा हुआ है। आगामी सीजन से भी चार अंग्रेज खिलाड़ियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। यानी चार टीमों का पैसा इन खिलाड़ियों ने डुबा दिया है। अब यह सवाल उठने लगा है कि आखिर अंग्रेज ऐसा क्यों करते हैं।

IPL 2024 England Four Players Jason Roy Harry Brook Mark Wood Gus Atkinson withdraws

IPL 2024 England Four Players withdraws

IPL 2024 England Players Withdrawn: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में सभी टीमें जोर-शोर से इसकी तैयारी में जुटी हुई हैं। इन सबके बीच एक के बाद एक करके इंग्लैंड के खिलाड़ी आईपीएल से अपना नाम वापस ले रहे हैं। हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी जेसन रॉय ने अपना नाम वापस लिया था। उसके बाद बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी हैरी ब्रूक ने अपना नाम वापस लिया। इससे पहले भी दो अंग्रेज खिलाड़ी अपना नाम वापस लेकर फ्रेंचाइजीज का पैसा डुबा चुके थे।

विज्ञापन

नहीं सुधरी अंग्रेजों की आदत…

कुछ दिनों पहले इंग्लैंड के पेसर मार्क वुड ने भी वर्क मैनेजमेंट का हवाला देकर टूर्नामेंट से अपने हाथ खींच लिए थे। जबकि, गस एटकिंसन भी टी20 वर्ल्ड कप का हवाला देकर आईपीएल से पीछे हट गए हैं। आइए जानते हैं कि आखिर अंग्रेज क्यों नहीं सुधर रहे और अपनी फ्रेंचाइजीज को धोखा दे रहे हैं। पिछले सालों में भी इंग्लैंड के बड़े खिलाड़ी जैसे बेन स्टोक्स, एलेक्स हेल्स, जॉनी बेयरस्टो, क्रिस वोक्स भी ऐसा कर चुके हैं।

विज्ञापन

ताजा मामला है आतिशी बल्लेबाज हैरी ब्रूक का जिन्होंने बुधवार को निजी कारणों का हवाला देते हुए आईपीएल 2024 से अपना नाम वापस ले लिया। एक तरह जहां दिल्ली कैपिटल्स की टीम में ऋषभ पंत के वापस आने से सभी खुश थे। वहीं ब्रूक के ऐलान के बाद फ्रेंचाइजी को बड़ा झटका लगा है। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। फिलहाल दिल्ली उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में है। दो दिन पहले जेसन रॉय ने भी परिवार के बीच समय बिताने की बात कहकर इस सीजन से अपना नाम वापस ले लिया था।

विज्ञापन

फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने क्या कहा?

हैरी ब्रूक के आईपीएल के आगामी सीजन में नहीं खेलने की जानकारी सामने आने के बाद एक फ्रेंचाइजी अधिकारी ने कहा कि जब खिलाड़ी एक बार ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाते हैं तो उन्हें अपने कॉन्ट्रैक्ट का सम्मान करना चाहिए। ऑक्शन के बाद इससे पीछे हटना बिल्कुल ही अनप्रोफेशनल होता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को हटने से पहले बीसीसीआई को इसकी जानकारी देनी चाहिए। अगर इसका उल्लंघन हो रहा है तो बीसीसीआई को इस मामले पर आवाज उठानी चाहिए।

विज्ञापन

अब तक चार खिलाड़ियों ने वापस लिया नाम

इस साल अब तक इंग्लैंड के चार खिलाड़ियों ने आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया था। वहीं पिछले सीजन में भी कई खिलाड़ियों ने अपना नाम वापस ले लिया था। जबकि, कई खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से पूरे सीजन में नहीं खेल पाए थे। इन खिलाड़ियों में बेन स्टोक्स, मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। इंग्लैंड के खिलाड़ियों के लगातार आईपीएल से नाम वापस लेने को लेकर अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ