IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा खिलाड़ी पूरे आईपीएल सीजन से बाहर, क्या सरफराज खान की खुलेगी किस्मत?

IPL 2024 Delhi Capitals Player Ruled Out: आईपीएल 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल्स को एक बड़े खिलाड़ी के बाहर होने से बड़ा झटका लगा है। टीम को कप्तान ऋषभ पंत की वापसी से खुशखबरी मिली थी। लेकिन अब एक धाकड़ खिलाड़ी के बाहर होने से टीम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस खिलाड़ी ने पिछले सीजन एक शतक भी लगाया था।

IPL 2024 Harry Brook Delhi Capitals Player Ruled Out Can Sarfaraz Khan Be Named As Replacement

IPL 2024 Delhi Capitals Player Ruled Out

IPL 2024 Delhi Capitals Player Ruled Out: आईपीएल 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम जहां अपने कप्तान ऋषभ पंत की वापसी का जश्न मना रही थी। वहीं टीम को बुधवार को एक बड़ा झटका लगा है। टीम ने आईपीएल 17 के लिए हुए ऑक्शन में इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज हैरी ब्रूक को अपने साथ 4 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा था। मगर ब्रूक ने अपना नाम आईपीएल के आगामी सीजन से वापस ले लिया है। इससे पहले हैरी ब्रूक ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भी हिस्सा नहीं लिया था। उनके नाम वापस लेने के बाद अब फ्रेंचाइजी को रिप्लेसमेंट की तलाश है।

विज्ञापन

हैरी ब्रूक ने पारिवारिक कारण का हवाला देते हुए आखिरी समय पर भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भी नाम वापस लिया था। उस वक्त इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की जानकारी दी थी। बोर्ड ने सभी से ब्रूक और उनके परिवार के मैटर में प्राइवेसी बनाए रखने की बात कही थी। अब आईपीएल से भी उन्होंने नाम वापस लिया और क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी देते हुए फ्रेंचाइजी का एक बयान भी शेयर किया। सोशल मीडिया पर एक खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट का भी नाम चर्चा में था। वहीं सरफराज खान के नाम पर भी कई लोग चर्चा कर रहे हैं।

विज्ञापन

अधिकारी की बीसीसीआई से गुहार

क्रिकबज ने अधिकारी के हवाले से लिखा,’जब खिलाड़ी एक बार ऑक्शन के लिए रजिस्टर कर देता है और ऑक्शन में सोल्ड होता है तो उसे कॉन्ट्रैक्ट की इज्जत करनी चाहिए। वहां से अपना नाम वापस लेना या कॉन्ट्रैक्ट की इज्जत नहीं करना काफी अनप्रोफेशनल रवैया है। बीसीसीआई को इस मामले पर ध्यान देना चाहिए।’ इससे पहले इंग्लैंड के कई खिलाड़ी, जेसन रॉय, एलेक्स हेल्स, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, जॉनी बेयरस्टो जैसे खिलाड़ी भी ऐसा कर चुके हैं।

विज्ञापन

क्या सरफराज खान की खुलेगी किस्मत?

आपको बता दें कि सरफराज खान के डेब्यू के बाद से ही उनके आईपीएल में खेलने की चर्चा जोरों पर है। हालांकि, सरफराज को ऑक्शन में किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था। मगर अब उनकी पूर्व फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स उन पर दांव लगा सकती है। गौरतलब है कि सरफराज पिछले सीजन टीम का हिस्सा थे लेकिन प्रदर्शन खास नहीं था और इसी कारण फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन नहीं किया था। अब अटकलें हैं कि क्या दिल्ली कैपिटल्स की टीम फिर से सरफराज पर दांव लगा सकती है।

विज्ञापन

IPL 2023 के बाद SRH ने छोड़ा ब्रूक का साथ

हैरी ब्रूक को 13.25 करोड़ की बड़ी कीमत पर सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2023 से पहले खरीदा था। मगर पूरे सीजन में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। एक शतक उन्होंने जरूर लगाया लेकिन उसके अलावा वह फ्लॉप साबित हुए। उन्होंने 11 पारी में मात्र 21 की औसत से 190 रन बनाए थे। 100 रन ही उनका बेस्ट स्कोर था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ