IPL 2024 Sarfaraz Khan New Hope Harry Brook Ruled Out Delhi Capitals Can Replace

IPL 2024: सरफराज खान के लिए नई उम्मीद, आईपीएल 17 से पहले ये टीम लगा सकती है दांव!

Sarfaraz Khan IPL 2024: सरफराज खान के लिए कुछ वक्त पहले आईपीएल 17 में खेलने की उम्मीदें खत्म होती दिख रही थीं। वहीं अब फिर से भारतीय बल्लेबाज के लिए आगामी लीग में खेलने की उम्मीदें दिखने लगी हैं। सरफराज जिस फ्रेंचाइजी के लिए पिछले सीजन खेले थे, अब उसके एक अहम खिलाड़ी ने पूरे सीजन से नाम वापस ले लिया है।

Sarfaraz Khan IPL 2024: आईपीएल 2024 से पहले सरफराज खान के इस लीग में खेलने को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। वह पिछले साथ दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे और उससे पहले आरसीबी के साथ भी वह खेल चुके हैं। मगर आईपीएल 17 के ऑक्शन में उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। अब सवाल यह है कि क्या आईपीएल के आगामी सीजन में वह खेल सकते हैं, इसके लिए बहुत सारी चर्चा लंबे समय से हो रही है। वह सिर्फ ट्रेड या किसी इंजरी के रिप्लेसमेंट के तौर पर ही आ सकते हैं।

विज्ञापन

ट्रेड अब संभव है नहीं तो एकमात्र ऑप्शन है इंजर्ड खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के तौर पर उनका सेलेक्शन। इसी कड़ी में अब दिल्ली कैपिटल्स का एक खिलाड़ी पूरे सीजन से बाहर हो गया है। वहीं कई और टीमों के खिलाड़ी भी पूरे सीजन से बाहर हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या यह फ्रेंचाइजी उनके लिए नई उम्मीदें लेकर आएंगी। देखें पूरी वीडियो रिपोर्ट:-

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ