Tushar Deshpande RR vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच बुधवार को अहमदाबाद में खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में आरसीबी को करारी हार मिली। इस हार के बाद एक बार फिर आरसीबी का आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया। हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज तुषार देशपांडे अचानक ट्रेंड करने लगे। आइए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है…
तुषार देशपांडे की इंस्टा स्टोरी वायरल
दरअसल, तुषार देशपांडे के नाम से एक इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने सीएसके फैंस के इंस्टाग्राम पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा- सीएसके फैंस अलग ही बने हैं। सीएसके फैंस के इंस्टाग्राम पोस्ट पर बेंगलुरु कैंट रेलवे स्टेशन का फोटो था और इसमें लिखा था- कुछ नहीं बस बेंगलुरु में एक रेलवे स्टेशन है।
सीएसके फैंस के इस पोस्ट को आरसीबी के खराब प्रदर्शन पर तंज माना जा रहा था। कहा जा रहा है कि तुषार देशपांडे ने इसे शेयर कर आरसीबी को आड़े हाथों लेने की कोशिश की। हालांकि बाद में उन्होंने ये पोस्ट डिलीट कर दिया।
क्या है इस वायरल पोस्ट का मतलब?
इस वायरल पोस्ट को बेंगलुरु के कभी ट्रॉफी न जीतने से जोड़कर देखा जा रहा है। बेंगलुरु कैंट को बेंगलुरु कांट के रूप में प्रदर्शित किया गया है। जिसका मतलब है कि बेंगलुरु कभी ट्रॉफी नहीं जीत सकती।
आपको बता दें कि आरसीबी एलिमिनेटर में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर ही पहुंची थी। इस मैच में आरसीबी ने 27 रन से जीत दर्ज की थी। मुकाबले में जीत के बाद आरसीबी के फैंस सीएसके फैंस को चिढ़ाते नजर आए थे। अब तुषार के इस पोस्ट को उसी से जोड़ा जा रहा है।
काफी महंगे साबित हुए थे तुषार देशपांडे
तुषार देशपांडे आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए थे। उन्होंने 4 ओवर में 49 रन दिए और सिर्फ एक विकेट लिया। तुषार ने दिनेश कार्तिक को आउट किया था। सीएसके ने इस सीजन आरसीबी के खिलाफ खेले गए मैच में से पहले में 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। हालांकि दूसरे में उन्हें 27 रन से हार का सामना करना पड़ा।
आरसीबी का पांचवीं बार टूटा सपना
इस हार के बाद आरसीबी का पांचवीं बार सपना टूट गया। आरसीबी ने अभी तक एक भी बार आईपीएल नहीं जीता है। वह 2015, 2020, 2021, 2022 और 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले हार चुकी है। आरसीबी ने 2009, 2011 और 2016 का फाइनल भी खेला था, लेकिन एक भी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई।
ये भी पढ़ें: RCB vs RR: दिनेश कार्तिक ने IPL से लिया संन्यास, 16 साल में बनाए ये रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें: RCB vs RR: आरसीबी की एलिमिनेटर में करारी हार, ये हैं वो 5 गुनहगार
ये भी पढ़ें: RCB vs RR: आउट या नॉटआउट? ध्रुव जुरेल के विकेट पर मचा बवाल
ये भी पढ़ें: RCB vs RR: अश्विन ने मैच से पहले विराट कोहली को किया मैसेज, क्या कही थी बात?
ये भी पढ़ें: 0,0,0,0: ग्लेन मैक्सवेल ने बनाए 3 शर्मनाक रिकॉर्ड, दिनेश कार्तिक की बराबरी की
ये भी पढ़ें: RR vs RCB: विराट कोहली का विकेट लेते ही युजवेंद्र चहल ने रच दिया इतिहास, IPL में बनाया बड़ा कीर्तिमान
ये भी पढ़ें: IPL 2025 Mega Auction: RCB इन 4 खिलाड़ियों को कर सकती है रिटेन
ये भी पढ़ें: RR vs RCB: एलिमिनेटर में विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया ऐसा
ये भी पढ़ें: RCB vs RR: आईपीएल ट्रॉफी पर क्या देख रहे थे फाफ डु प्लेसिस? जानें इस पर क्या-क्या लिखा है
संबंधित खबरें
तीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
21 mins agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
3 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
4 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
12 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
13 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
14 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines