Dinesh Karthik IPL Retirement Trending: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम बुधवार को एक बार फिर बड़े मैच में फ्लॉप रही। अहमदाबाद के स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी को राजस्थान रॉयल्स ने करारी शिकस्त दी। इस मैच के बाद RCB के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने IPL से संन्यास का ऐलान कर दिया। उन्होंने मैच के बाद ग्लव्स उतारकर फैंस और आरसीबी टीम का आभार भी जताया। इसके साथ ही जियोसिनेमा ने उनके संन्यास पर मुहर लगा दी है। कार्तिक ने इससे पहले संन्यास का हिंट दिया था।
धोनी से पहले किया डेब्यू
दिनेश कार्तिक ने एमएस धोनी से पहले डेब्यू किया था। उन्होंने 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ करियर की शुरुआत की। कार्तिक ने 16 साल में 6 टीमों के लिए खेला। इसमें दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात लायंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, किंग्स इलेवन पंजाब, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम शामिल हैं।
कई रिकॉर्ड अपने नाम किए
दिनेश कार्तिक ने इस दौरान कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। कार्तिक के नाम 250 से ज्यादा मैचों में खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। कार्तिक इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 16 साल में 257 मैच खेले। लिस्ट में एमएस धोनी 264 मैचों के साथ पहले स्थान पर हैं। इसके साथ ही दिनेश कार्तिक विकेटकीपिंग में 100 से ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं।
आईपीएल करियर में जड़े 4500 से ज्यादा रन
कार्तिक विकेटकीपर के तौर पर 4 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। कार्तिक ने अपने आईपीएल करियर में 4842 रन बनाए। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के 10वें नंबर के बल्लेबाज हैं। कार्तिक ने अपने आईपीएल करियर में 22 अर्धशतक भी जमाए।
इस सीजन दिखाई शानदार फॉर्म
इस सीजन की बात करें तो कार्तिक गजब की फॉर्म में नजर आए। उन्होंने 15 मैचों में 36.22 के औसत और 187.36 के स्ट्राइक रेट से 326 रन जड़े। जिसमें दो अर्धशतक शामिल रहे। कार्तिक ने सीजन में 27 चौके और 22 छक्के जमाए। दिनेश कार्तिक आईपीएल के डेथ ओवरों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: RCB vs RR: आरसीबी की एलिमिनेटर में करारी हार, ये हैं वो 5 गुनहगार
ये भी पढ़ें: RCB vs RR: आउट या नॉटआउट? ध्रुव जुरेल के विकेट पर मचा बवाल
ये भी पढ़ें: RCB vs RR: अश्विन ने मैच से पहले विराट कोहली को किया मैसेज, क्या कही थी बात?
ये भी पढ़ें: 0,0,0,0: ग्लेन मैक्सवेल ने बनाए 3 शर्मनाक रिकॉर्ड, दिनेश कार्तिक की बराबरी की
ये भी पढ़ें: RR vs RCB: विराट कोहली का विकेट लेते ही युजवेंद्र चहल ने रच दिया इतिहास, IPL में बनाया बड़ा कीर्तिमान
ये भी पढ़ें: IPL 2025 Mega Auction: RCB इन 4 खिलाड़ियों को कर सकती है रिटेन
ये भी पढ़ें: RR vs RCB: एलिमिनेटर में विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया ऐसा
ये भी पढ़ें: RCB vs RR: आईपीएल ट्रॉफी पर क्या देख रहे थे फाफ डु प्लेसिस? जानें इस पर क्या-क्या लिखा है
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
42 mins agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
1 hr agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
2 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
2 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
4 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
5 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
5 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines