Parth Jindal Sanju Samson: दिल्ली कैपिटल्स के मालिक पार्थ जिंदल अपने एक रिएक्शन की वजह से चर्चा में हैं। राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए आईपीएल के 56वें मुकाबले के दौरान पार्थ जिंदल संजू सैमसन के विकेट पर जोश में नजर आए। वह आउट है…आउट है…कहकर अपने इमोशन जता रहे थे। जिसका वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। पार्थ जिंदल फैंस के भी निशाने पर हैं और उन्हें अपने रिएक्शन के लिए ट्रोल किया जा रहा है। कुछ लोगों से उन्हें आलोचना का भी सामना करना पड़ रहा है। अब पार्थ जिंदल ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।
उन्होंने हम सभी को चिंता में डाल दिया
दिल्ली कैपिटल्स के मालिक मैच खत्म होने के बाद संजू सैमसन और राजस्थान रॉयल्स के मालिक मनोज बडाले के पास गए और उनसे बातचीत की। उन्होंने इसका एक वीडियो शेयर कर अपने एक्स हैंडल पर लिखा- मनोज और संजू के साथ बातचीत करना बहुत अच्छा लगा। कोटला में उनकी पावर हिटिंग देखना अविश्वसनीय था। उन्होंने हम सभी को बहुत चिंता में डाल दिया। इसलिए जब वह आउट हुए तो हमारी प्रतिक्रिया ज्यादा ही उत्साहपूर्ण थी। उन्हें बधाई देने का भी सौभाग्य मिला। हमारे लड़कों ने शानदार जीत हासिल की।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये पूरा मामला संजू सैमसन के विवादित विकेट के बाद हुआ। संजू 16वें ओवर में राजस्थान रॉयल्स को जीत की तरफ बढ़ा रहे थे। वह 86 रन बनाकर खेल रहे थे। कांटे की टक्कर के बीच मुकेश कुमार के इस ओवर की चौथी गेंद पर संजू ने बड़ा शॉट लगाकर गेंद को बाउंड्री पार कराना चाहा, लेकिन बाउंड्री रोप के पास शाई होप ने उनका कैच पकड़ लिया। इस कैच पर खूब बवाल हुआ।
दोनों खेमों में मच गई खलबली
ये देखा गया कि क्या शाई होप का पैर बाउंड्री से टच हुआ है। आखिरकार थर्ड अंपायर ने इसे क्लीन कैच माना और संजू को आउट करार दे दिया। इसके बाद संजू अंपायर से एक बार और चेक करने के लिए डीआरएस लेने की भी मांग करते नजर आए। हालांकि उनकी ये मांग दरकिनार कर दी गई।
इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के खेमे में खलबली मच गई। दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग और राजस्थान रॉयल्स के कोच कुमार संगकारा कुछ कहते नजर आए, तो दूसरी ओर पार्थ जिंदल भी काफी एक्साइटेड नजर आए। वह संजू को आउट देने के लिए शोर मचाने लगे।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: ‘आखिर में अंपायर का फैसला…’ संजू सैमसन के विकेट विवाद पर संगाकारा ने तोड़ी चुप्पी
ये भी पढ़ें: IPL 2024: संजू सैमसन को BCCI ने दी सजा, अंपायर से बहस करना पड़ा भारी
ये भी पढ़ें: IPL 2024: संजू सैमसन को क्यों नहीं दिया गया DRS, क्या कहता है नियम?
ये भी पढ़ें: DC vs RR: अंपायरिंग पर फूटा फैंस का गुस्सा, एक मैच में दो बार उठे सवाल
ये भी पढ़ें: DC vs RR: राजस्थान ने छेड़ी ‘नट-बोल्ट’ की बहस, मैक्गर्क के तूफान से मिला करारा जवाब
ये भी पढ़ें: DC vs RR: ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर क्यों नहीं खेल रहे? संजू सैमसन ने बताई वजह
ये भी पढ़ें: संजू सैमसन ने रचा इतिहास, बने आईपीएल में ऐसा करने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज
संबंधित खबरें
टीम इंडिया की जीत के बाद गौतम गंभीर का दुनिया को संदेश
3 hrs agoराहुल, यशस्वी समेत कई बल्लेबाज फेल, आकिब नबी ने न्यूजीलैंड में बचाई लाज
4 hrs agoपाकिस्तान की टीम फिर हुआ बड़ा बदलाव, रिजवान-इमाम समेत कई दिग्गज हुए बाहर
4 hrs agoभारत की जीत के बीच संजू सैमसन के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
4 hrs agoIND vs NZ: तीसरे T20I से कट सकता है इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अनोखा रिकॉर्ड टूटा, T20I में पहली बार हुआ ऐसा
5 hrs agoभारत का ऐतिहासिक कारनामा, 200 टी-20 मैच जीतने वाली बनी दुनिया की पहली टीम
5 hrs agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
6 hrs agoWWE WrestleMania 43 के मेन इवेंट में इस दिन हो सकता है रोमन का मैच
6 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया को नमन धीर के रूप में मिल गया मैच फिनिशर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines