CSK vs LSG: मार्कस स्टोइनिस का तूफान, ये हैं CSK की हार के 3 गुनहगार

IPL 2024 CSK vs LSG: चेन्नई सुपर किंग्स को अपने होम ग्राउंड में करारी हार का सामना करना पड़ा। बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर बनाने के बाद उसके गेंदबाजों ने खूब रन लुटाए। जिसका खामियाजा सीएसके को भुगतना पड़ा।

IPL 2024 CSK vs LSG

IPL 2024 CSK vs LSG

IPL 2024 CSK vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मंगलवार को खेले गए मुकाबले में एलएसजी ने दमदार जीत दर्ज की। लखनऊ की टीम ने 211 रनों का टारगेट 19.3 ओवर में ही पूरा कर लिया। एलएसजी ने ये मैच 6 विकेट से जीत लिया। उनकी इस जीत में मार्कस स्टोइनिस की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का बड़ा योगदान रहा। स्टोइनिस ने तूफान मचाते हुए शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 63 गेंदों में 13 चौके-6 छक्के ठोक 196.83 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 124 रन जड़े। इस मैच में चेन्नई के अच्छे स्कोर के बावजूद गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। कहीं न कहीं खराब फील्डिंग भी वजह बनी। आइए जानते हैं चेन्नई की हार के 3 गुनहगार कौन हैं…

विज्ञापन

मुस्तफिजुर रहमान

मुस्तफिजुर रहमान ने इस मैच में काफी रन लुटाए। उन्होंने 3.3 ओवर में 51 रन लुटा दिए। मुस्तफिजुर ने केवल एक विकेट निकाला। इसके बाद उनकी खूब पिटाई हुई। एक समय कांटे का मैच होने के बावजूद मुस्तफिजुर ने 18वें ओवर में 15 रन लुटा दिए। आखिरी ओवर में भी उनकी जमकर पिटाई हुई। लाइन-लेंथ से बाहर नजर आए मुस्तफिजुर रहमान ने पहली पर छक्का, दूसरी पर चौका खाया। फिर तीसरी गेंद नो बॉल डाल दी। जिस पर चौका आया। फिर तीसरी गेंद दोबारा डाली गई तो उस पर चौका खा लिया। इस तरह एलएसजी ने ये मैच तीसरी गेंद पर जीत लिया। आखिरी ओवर की तीन गेंदों में उन्होंने 19 रन लुटाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

शार्दुल ठाकुर 

इम्पेक्ट प्लेयर के तौर पर आए शार्दुल प्रभाव नहीं छोड़ सके। उन्होंने 3 ओवर में 42 रन खाए। शार्दुल को एलएसजी के बल्लेबाजों ने जमकर कूटा। वह चेन्नई को ब्रेकथ्रू नहीं दिला पाए। शार्दुल विकेट में खाली हाथ रहे।

विज्ञापन

तुषार देशपांडे 

तुषार देशपांडे भी काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 3 ओवर में 34 रन लुटाए। तुषार को भी एक भी सफलता नहीं मिली। वे इस मैच में काफी महंगे साबित हुए। हालांकि मथीशा पथिराना ने अच्छी गेंदबाजी की, उन्होंने दो विकेट भी लिए, लेकिन 19वें ओवर में उनकी खूब पिटाई हुई। लाइन-लेंथ से बाहर नजर आए मथीशा पथिराना के इस ओवर में 15 रन आए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ