---विज्ञापन---

Video: क्या रोहित शर्मा LSG करेंगे जॉइन? जोंटी रोड्स हिटमैन के मुरीद, दिया ये जवाब

Jonty Rhodes On Rohit Sharma To Join LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स के फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के सवाल पर जवाब दिया। जोंटी रोहित के साथ एमआई में काम कर चुके हैं।

Rohit Sharma LSG Jonty Rhodes

Jonty Rhodes On Rohit Sharma To Join LSG: आईपीएल के अगले सीजन के लिए मेगा ऑक्शन दिसंबर में संभावित है। कहा जा रहा है कि ऑक्शन से पहले कई खिलाड़ी इधर-उधर हो सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में ये भी सामने आया है कि मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) में जा सकते हैं। जबकि केएल राहुल को कप्तानी से हटाया जा सकता है। हालांकि फिलहाल ये अटकलें हैं, लेकिन रोहित के सवाल LSG फ्रेंचाइजी तक भी पहुंच रहे हैं। LSG के फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स ने न्यूज 24 से खास बातचीत में रोहित शर्मा के LSG जॉइन करने के सवाल पर जवाब दिया।

ये भी पढ़ें: PAK vs BAN: बाबर आजम को शाकिब अल हसन ने दिया ‘धोखा’, छूट गई खिलाड़ियों की हंसी

---विज्ञापन---

उन्हें हर टीम लेना चाहेगी

जोंटी रोड्स ने कहा- रोहित उस तरह के खिलाड़ी हैं, जिन्हें काफी अनुभव है। वे कई खिताब जीत चुके हैं। उन्हें हर टीम लेना चाहेगी। जोंटी ने आगे कहा- मैं एमआई फ्रेंचाइजी के कप्तान बदलने के फैसले पर कमेंट नहीं कर सकता, लेकिन अगर वे कहीं जाते हैं, तो कोई भी फ्रेंचाइजी उन्हें छोड़ना नहीं चाहेगी। मैंने मुंबई इंडियंस में भी रोहित के साथ काम किया है। रोहित जितने अच्छे कप्तान हैं, उतने ही अच्छे इंसान भी हैं। वे प्रैशर वाली सिचुएशन में भी शांत रहते हैं। रोहित जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं।

पूरा इंटरव्यू वीडियो में देखें… 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ENG vs SL: जो रूट को रोकना मुश्किल, बैक टू बैक सेंचुरी ठोक रचा इतिहास

First published on: Aug 31, 2024 09:41 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola