---विज्ञापन---

खेल angle-right

UP T20 League 2024: अर्णव बालियान का तूफान, काशी रुद्रास ने नोएडा सुपर किंग्स के उड़ाए परखच्चे

UP T20 League 2024 Noida Super Kings vs Kashi Rudras: नोएडा सुपर किंग्स और काशी रुद्रास के बीच खेले गए मुकाबले में काशी की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। टीम की ओर से अर्णव बालियान ने तूफानी पारी खेली।

---विज्ञापन---

UP T20 League 2024 Noida Super Kings vs Kashi Rudras: यूपी टी-20 लीग के मुकाबले दिलचस्प होते जा रहे हैं। शनिवार को लीग के 13वें मुकाबले में नोएडा सुपर किंग्स और काशी रुद्रास की भिड़ंत हुई। जिसमें काशी की टीम ने 7 बॉल शेष रहते 3 विकेट से दमदार जीत दर्ज की। नोएडा सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 158 रन बनाए। जिसके जवाब में काशी रुद्रास ने 18.5 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर ये मुकाबला जीत लिया।

अर्णव बालियान का तूफान 

इस मुकाबले में काशी के बल्लेबाज अर्णव बालियान का तूफानी शो देखने को मिला। आठवें नंबर पर उतरे अर्णव ने बॉबी यादव के ओवर में जमकर तूफान मचाया। उन्होंने इस ओवर में तीन छक्के ठोक अपनी टीम को धमाकेदार जीत दिलाई। अर्णव ने महज 6 गेंदों में 4 छक्के ठोक 416.67 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 25 रन जड़े। अर्णव के अलावा अल्मस शौकत ने इम्पेक्ट प्लेयर के तौर पर शानदार पारी खेली। उन्होंने 30 गेंदों में 4 चौके जड़कर 37 रन ठोके। कप्तान करण शर्मा ने 30 गेंदों में 29 और प्रिंस यादव ने 11 गेंदों में 18 रन का योगदान दिया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: UP T20 League 2024: रिंकू सिंह की टीम को रोकना हुआ मुश्किल, यश गर्ग ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में दिखाया कमाल

पीयूष चावला की शानदार गेंदबाजी

नोएडा सुपर किंग्स के कप्तान पीयूष चावला ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट चटकाए। हालांकि दूसरे गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। बॉबी यादव ने 3.5 ओवर में 45 रन लुटाए और 1 विकेट चटकाया। मोहम्मद शरीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट निकाले। अजय कुमार ने 3 ओवर में 1 विकेट निकाला। कुणाल त्यागी ने 3 ओवर में 19 रन दिए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: UP T20 League 2024: रिंकू सिंह का ब्लॉकबस्टर शो, बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में किया कमाल, टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक

पीयूष चावला ने बल्लेबाजी में भी दिया योगदान

पीयूष चावला ने गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी योगदान दिया। उन्होंने 16 गेंदों में 1 चौका-1 छक्का ठोक 22 रन जड़े। उनकी टीम के खिलाड़ी प्रशांत वीर ने शानदार अर्धशतक जड़ा। प्रशांत ने 36 गेंदों में 2 चौके-3 छक्के ठोक 52 रन कूटे। काव्य तेवतिया ने 26 और आदित्य शर्मा ने 33 रनों का योगदान दिया। हालांकि ये रन टीम को जीत दिलाने में नाकाफी रहे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: स्टार खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, CSK को दिला चुका 4 खिताब 

First published on: Aug 31, 2024 11:59 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola