Deepak Chahar CSK vs LSG: चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में चेन्नई को अच्छा स्कोर बनाने के बावजूद करारी हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई ने इस मैच में 210 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जिसका पीछा करते हुए एलएसजी ने 3 बॉल शेष रहते 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया। चेन्नई की गेंदबाजी बेहद खराब रही। उसकी फील्डिंग पर भी सवाल उठे।
चेन्नई की हार के बाद दीपक चाहर फैंस के निशाने पर आ गए हैं। हालांकि उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। दो ओवर में दिए महज 11 रन दिए और क्विंटन डी कॉक का बड़ा विकेट लेकर पहले ही ओवर में सफलता दिलाई, लेकिन उनकी खराब फील्डिंग ने इस पर पानी फेर दिया।
बेहद खराब फील्डिंग
दीपक चाहर ने एक-दो नहीं बल्कि कई बार मिसफील्डिंग की। उन्होंने बाउंड्री पर लचर फील्डिंग का नजारा दिखाया। दीपक ने कम से कम तीन बाउंड्री छोड़ीं। इससे कांटे की टक्कर पर आए मैच में लखनऊ के बल्लेबाजों का आत्मविश्वास बढ़ा और आखिरकार लखनऊ को जीत मिली।
पैरों के नीचे से निकल गई बॉल
19वें ओवर में जब क्रूशियल मोमेंट चल रहा था, तब दीपक ने बाउंड्री पर चौका छोड़ दिया। गेंद उनके पैरों के नीचे से निकल गई। इसी तरह वे 18वें ओवर की आखिरी बॉल को बाउंड्री पर कैच नहीं कर सके। इससे पहले 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने मिसफील्ड की और बॉल को बाउंड्री से जाने से नहीं रोक सके।
ये भी पढ़ें: ‘उसे देश के लिए खेलने से ज्यादा IPL में मजा आता है’, CSK स्टार के साथी का दावा
दीपक और जडेजा ने फेंके दो-दो ओवर
इस मैच में दीपक चाहर और रवींद्र जडेजा ने दो-दो ओवर ही फेंके। दीपक किफायती साबित हुए। उन्होंने दो ओवर में 11 रन देकर 1 विकेट निकाला। वहीं जडेजा ने दो ओवर में 16 रन दिए। चाहर अब तक इस सीजन कमाल नहीं कर सके हैं। उन्होंने अब तक 6 मैचों में 5 विकेट चटकाए हैं।
ये भी पढ़ें: CSK Vs LSG: मार्कस स्टोइनिस की तूफानी सेंचुरी ने रचा इतिहास, चेन्नई में आई रिकॉर्ड्स की आंधी
ये भी पढ़ें: CSK vs LSG: मार्कस स्टोइनिस का तूफान, ये हैं CSK की हार के 3 गुनहगार
ये भी पढ़ें: CSK vs LSG: शतक लगाकर रुतुराज गायकवाड़ ने रच दिया इतिहास, बने पहले कप्तान
ये भी पढ़ें: क्या कैच है! KL Rahul ने चीते की तरह लगाई छलांग, एक हाथ से पकड़ लिया अद्भुत Catch, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
रोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
16 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
18 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
43 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
44 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
2 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
3 hrs agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines