CSK vs LSG: मार्कस स्टोइनिस की तूफानी सेंचुरी ने रचा इतिहास, चेन्नई में आई रिकॉर्ड्स की आंधी

Marcus Stoinis Century CSK vs LSG: मार्कस स्टोइनिस ने आईपीएल में अपनी तूफानी सेंचुरी से इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपनी शतकीय पारी से कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। चेन्नई में कई रिकॉर्ड बने हैं।

Marcus Stoinis Century IPL 2024 CSK vs LSG

Marcus Stoinis Century IPL 2024 CSK vs LSG

Marcus Stoinis Century CSK vs LSG: मार्कस स्टोइनिस…ऑस्ट्रेलिया के इस 34 साल के ऑलराउंडर ने मंगलवार को बड़ा कारनामा किया। कुछ समय पहले तक खराब फॉर्म से जूझ रहे मार्कस ने चेन्नई के मैदान में वो तूफान मचाया, जिसे भूल पाना धोनी के फैंस के लिए नामुमकिन होगा। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस ने तबाही मचा दी।

विज्ञापन

मार्कस तीसरे नंबर पर उतरे। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंदों में 13 चौके-6 छक्के ठोक 196.83 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 124 रन जड़े। वह अपनी टीम को शानदार जीत दिलाकर ही मैदान से लौटे। स्टोइनिस ने इस धमाकेदार पारी के साथ ही आईपीएल के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है।उनकी इस शानदार पारी से चेन्नई में कई रिकॉर्ड बने हैं।

विज्ञापन

चेन्नई में अब तक का सबसे सफल रन चेज

स्टोइनिस की धमाकेदार पारी की बदौलत चेन्नई में अब तक का सबसे सफल आईपीएल रन-चेज हुआ है। किसी भी टीम ने अब तक इतना बड़ा रन चेज नहीं किया था, लेकिन एलएसजी के लिए खेलते हुए मार्कस ने इसे मुमकिन बना दिया। इससे पहले चेपॉक में आरसीबी ने 2012 में 206 रनों का सक्सेसफुल रन चेज किया था। मार्कस की तूफानी पारी की बदौलत उन्होंने 12 साल बाद ये रिकॉर्ड तोड़ डाला। सीएसके के खिलाफ ये किसी भी टीम की तीसरी सबसे बड़ी जीत भी है।

विज्ञापन

आईपीएल रन चेज में अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर

मार्कस का ये पहला आईपीएल शतक था। हालांकि उन्होंने आईपीएल 2024 के सीजन में अब तक की सबसे बड़ी पारी खेली है। स्टोइनिस ने आईपीएल रन-चेज में अब तक का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी बनाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

इससे पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज पॉल वल्थाटी ने मोहाली में 2011 में सीएसके के खिलाफ रन चेज करते हुए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाया था। उन्होंने नाबाद 120 रन जड़े थे। मार्कस का नाबाद 124 रन स्कोर आईपीएल में सीएसके के खिलाफ सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी है। मार्कस की पारी इन सभी रिकॉर्ड्स को आईपीएल के इतिहास में दर्ज करा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ