IPL 2024 Big Update : लखनऊ सुपर जायंट्स फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, टिकट की बिक्री शुरू

IPL 2024 Lucknow Super Giants Start Tickets Pre Registration : बीसीसीआई का रंगारंग कार्यक्रम 22 मार्च से शुरू होने वाला है। इस लीग में दुनियाभर के कई बड़े खिलाड़ी चौके-छक्के लगाते हुए दिखाई देंगे। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी टिकट की प्री रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। हालांकि अभी यह सिर्फ दो मैचों के लिए ही किया जा रहा है।

IPL 2024 Big Update Lucknow Super Giants Start Tickets Pre Registration

IPL 2024 Tickets Big Update: बीसीसीआई ने हाल ही में आईपीएल 2024 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इस बार आईपीएल 2 चरण में आयोजित किए जाएंगे। जिसमें पहला चरण 22 मार्च से 7 अप्रैल के बीच खेला जाएगा। पहले चरण में कुल 21 मैच खेले जाएंगे। शेड्यूल का ऐलान होने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। अब इस खुशी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने दोहरी खुशी में बदल दिया है।

दरअसल लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2024 के दो मैचों के लिए टिकट की प्री रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी है। चलिए आपको बताते हैं कहा कर सकते हैं आप टिकट के प्री रजिस्ट्रेशन।

कौन से मैच के होंगे प्री रजिस्ट्रेशन

लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट को शेयर किया है। इसमें सिर्फ 30 मार्च और 7 अप्रैल को खेले जाने वाले मैचों के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने टिकट के प्री रजिस्ट्रेशन को शुरू किया है। दरअसल लखनऊ सुपर जायंट्स पहले चरण के दो मैच अपने होम ग्राउंड इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में खेलने वाली है। जिसमें 30 मार्च को पहला मैच उनका पंजाब किंग्स के साथ खेलना है। जबकि दूसरा मैच 7 अप्रैल को गुजरात टाइटंस होगा। यह दोनों ही मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में खेला जाएगा। जिसके लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने प्री रजिस्ट्रेशन शुरू किया है।

ऐसे करे प्री रजिस्ट्रेशन

केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स पहले चरण में चार मुकाबले खेलेगी। इसमें से उन्हें दो अपने घर में और दो घर के बाहर खेलने हैं। इसमें से लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी ने लखनऊ में होने वाले दो मैचों के लिए टिकट की प्री रजिस्ट्रेशन शुरू की है। लखनऊ ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट को शेयर किया।

इसमें टिकट की प्री रजिस्ट्रेशन के लिए lucknowsupergiant.in की बेवसाइट का लिंक लिया गया है। जिसपर जाकर फैंस अपनी टिकट का प्री रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बेवसाइट पर जाकर फ्रंट पेज पर ही प्री रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिया गया है। जिसपर क्लिक करके फैंस को नाम, नंबर, ईमेल और किस सीट से मैच देखना चाहते हैं यह सब भरना होगा। यह सब भरने के बाद फॉर्म को सबमिट करना होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ