IPL 2024: हार्दिक पांड्या के GT छोड़ने पर आशीष नेहरा ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कर दिया हैरान

IPL 2024 Ashish Nehra On Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या के गुजरात टाइटंस छोड़कर मुंबई इंडियंस में वापस जाने के बाद पहली बार गुजरात के कोच आशीष नेहरा ने पहली अपनी चुप्पी तोड़ी है। नेहरा का बड़ा बयान सामने आया है।

IPL 2024 Ashish Nehra On Hardik Pandya gujarat titans

IPL 2024 Ashish Nehra On Hardik Pandya gujarat titans Image Credit: Social Media

IPL 2024 Ashish Nehra On Hardik Pandya: आईपीएल 2024 का आगाज होने में अब एक सप्ताह से भी कम का समय बचा हुआ है। इस बार हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस से नहीं बल्कि मुंबई इंडियंस की तरफ से खलते हुए दिखाई देंगे। वहीं हार्दिक पांड्या के गुजरात टाइटंस छोड़ने के बाद अब पहली बार टीम के कोच आशीष नेहरा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। हार्दिक पांड्या को लेकर गुजरात के कोच आशीष नेहरा का बयान सामने आया है।

विज्ञापन

हार्दिक को लेकर आशीष का चौकाने वाला बयान

दरअसल आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस छोड़कर अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में वापस आ गए थे। इतना ही नहीं मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक का नया कप्तान बनाया। जिसके बाद मुंबई इंडियंस और हार्दिक पांड्या को काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

वहीं हार्दिक के गुजरात टाइटंस छोड़ने को लेकर टीम के कोच आशीष नेहरा ने बताया कि मैंने कभी भी हार्दिक को रुकने के लिए मनाने की कोशिश नहीं की। जिस तरह से यह खेल आगे बढ़ रहा है, हमें इस तरह के और भी बदलाव देखने को मिलेंगे जैसे फुटबॉल के अंतरराष्ट्रीय क्लब बाजार में होता है। यानी आशीष नेहरा का साफ कहना है कि उन्होंने हार्दिक को गुजरात में रुकने के लिए नहीं मनाया वो जाना चाहते थे और चले गए।

विज्ञापन

हार्दिक ने गुजरात को बनाया था चैंपियन

आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस पहली बार टूर्नामेंट का हिस्सा बनी थी। इस सीजन गुजरात ने हार्दिक को खरीदा था और टीम की कमान भी पांड्या के हाथों में सौपी थी। पहले ही सीजन में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। अपनी कप्तानी में हार्दिक ने पहले ही सीजन में गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाया था।

विज्ञापन

इसके बाद आईपीएल 2023 में भी टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा था और गुजरात फाइनल तक पहुंची थी। हालांकि इस बार गुजरात टाइटंस अपने दूसरे आईपीएल खिताब से चूक गई थी और फाइनल में एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने हार्दिक की गुजरात को हराकर खिताब पर पांचवीं बार कब्जा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ