IPL 2024 DC vs RR: आईपीएल में अंपायर के कई फैसलों पर विवाद हो चुका है। दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में संजू सैमसन के विकेट पर घमासान मचा हुआ है। क्रिकेटप्रेमियों का एक धड़ा कह रहा है कि शाई होप का कैच क्लीन था।
ऐसे में संजू सैमसन को आउट देने का निर्णय सही था, तो दूसरा धड़ा मान रहा है कि शाई होप का पैर बाउंड्री रोप से टच हो गया था। ऐसे में संजू को नॉट आउट मानकर इसे छक्का दिया जाना चाहिए था। हालांकि ये पहला मौका नहीं है, जब बाउंड्री के नजदीक की गई फील्डिंग पर बवाल हुआ हो। ऐसे विवाद आगे न हों, इसका समाधान निकालने के लिए एक क्रिकेटर ने अपना आइडिया दिया है।
समय बचाने वाला फैसला होगा
दरअसल, संजू सैमसन के विकेट पर मचे बवाल के बीच भारतीय खिलाड़ी अभिनव मुकुंद ने इस विवाद का तोड़ दिया है। अभिनव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- मैं पिछले कुछ समय से लगातार बाउंड्री के नियम में बदलाव के बारे में कह रहा हूं। यह खास तौर पर टी20 क्रिकेट में समय बचाने वाला फैसला होगा। साथ ही आज के बाद विवादों को खत्म करने वाला भी निर्णय हो सकता है।
रोप को छूने से कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए
अभिनव के अनुसार, जब गेंद सीधा रस्सी को पार करती है तो 6 रन बनता है। जबकि गेंद जमीन पर लुढ़कती जाती है और रस्सी को छूती है तो 4 रन बनता है। इसे सरल रखना होगा। अभिनव का मानना है कि फील्डर के रस्सी को छूने से कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए। चाहे बाउंड्री पर फील्डिंग करके चौके-छक्के को रोकना हो या फिर कैच। इससे चीजें पारदर्शी हो जाएंगी।
इसके बाद उनसे एक यूजर ने पूछा- क्या होगा यदि कोई व्यक्ति अपने नियंत्रण में बॉडी के साथ लाइन के अंदर एक शानदार कैच ले ले और गेंद सीमा रेखा के पार चली जाए? इसके जवाब में अभिनव मुकुंद ने लिखा- उसे आउट माना जाएगा।
टच करने से कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए
इसके साथ ही एक यूजर ने पूछा- फिर मैच में बाउंड्री रोप का क्या उद्देश्य रह जाएगा? जिसके जवाब में अभिनव ने कहा- चौका या छक्का देने का निर्णय करने के लिए फील्डर के बाउंड्री को टच करने या न करने से कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए। इसके बाद एक यूजर ने पूछा- यदि फील्डर छलांग लगाकर कैच पकड़ ले और रस्सी पर गिर जाए तो यह बल्लेबाज के साथ अन्याय होगा। अभिनव ने इसका जवाब देते हुए कहा- वैसे भी यह गेंदबाजों के लिए अनुचित है कि हम छोटे मैदानों पर खेलते हैं। एक फुट की रस्सी सही नहीं है।
इसके बाद अभिनव ने अपनी बात इस पोस्ट के साथ खत्म की- हल्के-फुल्के अंदाज में कहें तो कैच पर वैसा ही रिएक्शन दिख रहा है, जैसा ऑप्टिकल इल्यूजन व्हाट्सएप फॉरवर्ड में कुछ साल पहले दिखा था। ये ठीक वही तस्वीर है। कुछ लोगों को रस्सी को छूता हुआ पैर दिख रहा है, कुछ को सिर्फ फील्डर की परछाई दिख रही है, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, हमारी राय का कोई मतलब नहीं है। अभिनव मुकुंद इन दिनों जियोसिनेमा पर कमेंट्री करते नजर आ रहे हैं। वह भारत के लिए 7 टेस्ट मैच खेल चुके हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: ‘आखिर में अंपायर का फैसला…’ संजू सैमसन के विकेट विवाद पर संगाकारा ने तोड़ी चुप्पी
ये भी पढ़ें: IPL 2024: संजू सैमसन को BCCI ने दी सजा, अंपायर से बहस करना पड़ा भारी
ये भी पढ़ें: IPL 2024: संजू सैमसन को क्यों नहीं दिया गया DRS, क्या कहता है नियम?
ये भी पढ़ें: DC vs RR: अंपायरिंग पर फूटा फैंस का गुस्सा, एक मैच में दो बार उठे सवाल
ये भी पढ़ें: DC vs RR: राजस्थान ने छेड़ी ‘नट-बोल्ट’ की बहस, मैक्गर्क के तूफान से मिला करारा जवाब
ये भी पढ़ें: DC vs RR: ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर क्यों नहीं खेल रहे? संजू सैमसन ने बताई वजह
ये भी पढ़ें: संजू सैमसन ने रचा इतिहास, बने आईपीएल में ऐसा करने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज
संबंधित खबरें
राहुल, यशस्वी समेत कई बल्लेबाज फेल, आकिब नबी ने न्यूजीलैंड में बचाई लाज
18 mins agoपाकिस्तान की टीम फिर हुआ बड़ा बदलाव, रिजवान-इमाम समेत कई दिग्गज हुए बाहर
25 mins agoभारत की जीत के बीच संजू सैमसन के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
54 mins agoIND vs NZ: तीसरे T20I से कट सकता है इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी का अनोखा रिकॉर्ड टूटा, T20I में पहली बार हुआ ऐसा
1 hr agoभारत का ऐतिहासिक कारनामा, 200 टी-20 मैच जीतने वाली बनी दुनिया की पहली टीम
1 hr agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
2 hrs agoWWE WrestleMania 43 के मेन इवेंट में इस दिन हो सकता है रोमन का मैच
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया को नमन धीर के रूप में मिल गया मैच फिनिशर
2 hrs agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार की वापसी फीकी, 2 मैच में लुटाए 99 रन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines