IPL 2025 में रिटेंशन नियम पर आया नया अपडेट, बढ़ सकती है रिटेन खिलाड़ियों की संख्या

Indian Premier Leauge 2025: आईपीएल-2025 को लेकर इस बार मेगा ऑक्शन कराए जाने की तैयारी है। इससे बड़ी संख्या में खिलाड़ी इधर से उधर होंगे। हालांकि, बीसीसीआई की ओर से अब तक रिटेंशन पॉलिसी नहीं जारी की गई है। अब इस मामले पर बड़ी अपडेट सामने आई है। 

IPL mega Auction 2025

IPL mega Auction 2025

Indian Premier League 2025: इंडियन प्रीमियर लीग-2025 के लिए इस बार मेगा ऑक्शन होना है। इस मेगा ऑक्शन से पहले आईपीएल की फ्रेंचाइजियों को बड़ी संख्या में अपने खिलाड़ियों को ऑक्शन में शामिल होने के लिए छोड़ना होगा। वहीं, कुछ खिलाड़ियों को ये फ्रेंचाइजी फिर से अपनी टीम में रिटेन कर सकेंगी। हालांकि, इनकी संख्या कितनी होगी, अभी यह तस्वीर बीसीसीआई की ओर से साफ नहीं की गई है। इस बीच खबर सामने आ रही है कि आईपीएल की रिटेंशन पॉलिसी को बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

आज होगी मुंबई में बैठक 

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की बैठक आज रखी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु के फोर सीजन्स होटल में ये बैठक रखी गई है, जिसमें इस नियम पर आखिरी निर्णय लिया जा सकता है। हालांकि बीसीसीआई की ओर से इस बैठक का फैसला अचानक से ही लिया गया और सभी फ्रेंचाइजी को शुक्रवार की शाम को बैठक की जानकारी दी गई। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इस बैठक के बाद आईपीएल रिटेंशन की पॉलिसी के बार में ऐलान किया जा सकता है।

विज्ञापन

जल्द खत्म होगा पूरा सस्पेंस

गवर्निंग काउंसिल की बैठक में रिटेंशन की संख्या तय करने के साथ मेगा ऑक्शन की तारीख और ऑक्शन वेन्यू पर भी निर्णय लिया जा सकता है। अब तक ये माना जा रहा है कि इस बार मेगा ऑक्शन नवंबर के महीने में होगा। सऊदी अरब इस बार ऑक्शन की मेजबानी करने को इच्छुक है, अगर गवर्निंग काउंसिल मंजूरी देता है तो सऊदी अरब की मेजाबनी में ये ऑक्शन हो सकता है।

विज्ञापन

क्या लिया जा सकता है फैसला 

आईपीएल में अब तक सिर्फ 4 प्लेयर्स को ही रिटेन करने का नियम था, लेकिन इस बार इनकी संख्या बढ़ सकती है। फ्रेंचाइजी 3 से 8 खिलाड़ियों के रिटेंशन की मांग कर रहे हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि बीसीसीआई 5-6 खिलाड़ियों की संख्या पर समहत हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ