IND vs PAK: भारत ने फिर दिखाई पाकिस्तान को औकात, टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जीता दिल

India vs Pakistan Under-19s Asia Cup: एशियन क्रिकेट काउंसिल दुबई में अंडर-19 एशिया कप 2025 का आयोजन करा रही है. 14 दिसंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की. इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को औकात भी दिखाई.

भारत और पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप 2025 में

India vs Pakistan: अंडर-19 एशिया कप 2025 में 14 दिसंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला गया था. इस मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 रनों से जीत हासिल कर ली. भारत की ओर से कई स्टार खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया और पाकिस्तान की हवा निकाल दी. मैच के बाद भारत के खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को फिर औकात दिखाई.

विज्ञापन

भारतीय खिलाड़ियों ने जीता दिल

दरअसल टॉस के समय भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने पाकिस्तानी कप्तान फरहान यूसुफ से हाथ नहीं मिलाया. वहीं, मैच खत्म होने के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम से हाथ मिलाने से मना कर दिया. मैच जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी टीम से बिना हाथ मिलाए ही ड्रसिंग रूम की ओर चल पड़े थे.

विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारतीय टीम पाकिस्तान का बॉयकॉट कर रही है. सबसे पहले सीनियर मेंस एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था. इसके बाद ये सिलसिला अब तक जारी है.

भारत ने जीता एशिया कप 2025 का खिताब

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.1 ओवर में 240 रन बनाए थे. भारत की ओर से आयुष म्हात्रे ने 25 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली थी, जबकि वैभव सूर्यवंशी 5 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद आरोन जॉर्ज ने भी 88 गेंदों में 85 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कनिष्क चौहान ने 46 गेंदों में 46 रनों का योगदान दिया.

विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 41.1 ओवर में 150 रनों पर ही सिमट गई. पाकिस्तान की ओर से हुजैफा एहसान को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. एहसान ने 83 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली थी. भारत की ओर से दीपेश देवेंद्रन ने 3 विकेट अपने नाम किए, जबकि कनिष्क चौहान को भी 3 सफलता मिली. इसके अलावा किशन सिंह ने 2 विकेट झटके. वहीं खिलन पटेल और वैभव सूर्यवंशी को 1-1 सफलता मिली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ