Asian Champions Trophy के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, साउथ कोरिया को 8-1 से रौंदकर रचा इतिहास

Asian Champions Trophy 2026: भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को 8-1 से करारी मात देकर फाइनल में जगह बना ली है. भारत ने रिकॉर्ड 7वीं बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में एंट्री कर इतिहास रच दिया है.

Indian Hockey Team

भारतीय हॉकी टीम ने साउथ अफ्रीका को मात देकर फाइनल में बनाई जगह (PIC Credit - @TheHockeyIndia/X)

Asian Champions Trophy 2026: पांच बार की चैंपियन भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को 8-1 से करारी शिकस्त देकर इतिहास रच दिया. इस शानदार जीत के साथ भारत ने रिकॉर्ड 7वीं बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है. भारत की ओर से शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह ने दो-दो गोल दागे, जबकि कप्तान हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, अंगद बीर सिंह और विवेक सागर प्रसाद ने एक-एक गोल किया. पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही भारतीय टीम अब खिताब जीतने के इरादे से फाइनल में जापान का सामना करेगी. अब गुरुवार को खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम का सामना जापान से होगा.

विज्ञापन

भारत ने पहले हाफ में ही बनाई मजबूत बढ़त

मोहाली में बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया. शिलानंद लाकड़ा ने चौथे मिनट में गोल करके भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई. इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने नौवें मिनट में गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया.

विज्ञापन

हालांकि, इसी मिनट दक्षिण कोरिया के संगजुन हान ने गोल करके स्कोर 2-1 कर दिया. लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने जल्द ही मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली. शिलानंद लाकड़ा ने 13वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया. इसके बाद दिलप्रीत सिंह ने 21वें और 25वें मिनट में लगातार दो गोल दागे, जबकि सुखजीत सिंह ने भी 21वें मिनट में गोल करके भारत की बढ़त 6-1 कर दी.

दूसरे हाफ में भी जारी रहा भारतीय टीम का दबदबा

दूसरे हाफ में भी भारतीय खिलाड़ियों का आक्रामक अंदाज जारी रहा. अंगद बीर सिंह ने 36वें मिनट में गोल करके भारत का स्कोर 7-1 कर दिया. इसके बाद विवेक सागर प्रसाद ने 54वें मिनट में आठवां गोल दागकर दक्षिण कोरिया की वापसी की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेर दिया. इस तरह भारत ने 8-1 से बड़ी जीत दर्ज की.

विज्ञापन

फाइनल में जापान से होगी भारत की भिड़ंत

भारतीय टीम अब गुरुवार को खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, जहां उसका सामना जापान से होगा. जापान ने पहले सेमीफाइनल में मलेशिया को शूटआउट में हराकर फाइनल का टिकट कटाया. निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच मुकाबला गोलरहित रहा था. भारतीय टीम का पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन रहा है. छह टीमों के बीच खेले गए राउंड रॉबिन चरण में भारत ने अपने सभी पांच मुकाबले जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया था. इतना ही नहीं, लीग चरण में भी भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया को 8-0 से हराया था. अब हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम की नजरें जापान को हराकर सातवीं बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम करने पर होंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ