Indian Cricketers Single Test Match ODI T20 International Salary BCCI Central Contract

भारतीय क्रिकेटर्स को एक टेस्ट, वनडे व T20I के लिए मिलती है कितनी फीस, BCCI जल्द कर सकता है बड़ा ऐलान

Team India Cricketers Fee Structure: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से करोड़ों रुपए मिलते हैं। वहीं उनकी एक मैच की फीस भी लाखों में होती है। भारतीय खिलाड़ियों को चार ग्रेड में बांटा गया है। वहीं तीनों फॉर्मेट में हर एक मैच के लिए उनकी अलग-अलग सैलरी होती है।

Team India Cricketers Fee Structure: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड में से एक है। भारत में क्रिकेट का खेल भी किसी ग्लैमर से कम नहीं है। देश का हर क्रिकेटर एक सेलिब्रिटी होता है। तो फैंस निश्चित ही जानना चाहेंगे कि उनके पसंदीदा खिलाड़ियों को एक मैच के लिए कितनी फीस मिलती है। यह चर्चा मंगलवार को अचानक होने लगी और इसका कारण था इंडियन एक्स्प्रेस की एक रिपोर्ट जिसमें यह कहा गया कि बोर्ड टेस्ट क्रिकेट की सैलरी बढ़ा सकता है। वहीं अब बुधवार को बीसीसीआई के द्वारा नया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी जारी कर दिया गया है। इसके बाद फिर से खिलाड़ियों की सैलरी पर चर्चा होने लगी है। इसके अलावा बीसीसीआई ने कॉन्ट्रैक्ट जारी करने के साथ-साथ लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहे अनकैप्ड प्लेयर्स के लिए भी खास प्रस्ताव की जानकारी दी है।

विज्ञापन

इतना ही नहीं बोर्ड के द्वारा पहले गया था कि लगातार टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को अगले सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में भी पुरस्कार स्वरूप एंट्री मिल सकती है। ऐसा उन खिलाड़ियों को नसीहत देने के लिए किया जा रहा है जो टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने लगे हैं। अभी हालांकि बोर्ड की तरफ से इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। मगर सूत्रों के हवाले से इंडियन एक्प्रेस ने इसको लेकर एक पूरी रिपोर्ट शेयर की है। अब जानते हैं कि मौजूदा समय में टीम इंडिया के खिलाड़ियों का फी स्ट्रक्चर क्या है।

विज्ञापन

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के तहत मिलती है सालाना रकम

अब अगर भारतीय क्रिकेटर्स की बात करें तो सबसे पहले तो खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के तहत चार कैटेगरी में बांटा जाता है। यह चार कैटेगरी होती हैं A+, A, B और C, इसके हिसाब से खिलाड़ियों को सालाना रकम मिलती है। ए प्लस ग्रेड के खिलाड़ियों को पूरे साल के लिए 7 करोड़, A कैटेगरी वालों को 5 करोड़, बी कैटेगरी में 3 करोड़ और सी कैटेगरी में 1 करोड़ रुपए मिलते हैं। यह तो सालाना रकम है इसके अलावा प्रत्येक मैच के लिए भी खिलाड़ियों की अलग-अलग फीस होती है।

विज्ञापन

एक टेस्ट, T20 और वनडे के लिए मिलती है कितनी सैलरी

एक टेस्ट मैच के लिए भारतीय खिलाड़ियों को 15 लाख रुपए प्रति मैच मिलते हैं। इसके अलावा एक वनडे मैच के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों को 6 लाख रुपए मैच फीस मिलती है। वहीं टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो खिलाड़ियों को एक मैच के लिए तीन लाख रुपए दिए जाते हैं। अब टेस्ट मैच की सैलरी आने वाले दिनों में और ज्यादा हो सकती है। इससे खिलाड़ियों का रेड बॉल क्रिकेट से जो मोह भंग होने लगा है, वह वापस इसकी तरफ आ सकते हैं।

विज्ञापन

यह भी देखें- Test खेलने वाले Cricketers को मिलेगा करोड़ों का इनाम, BCCI जल्द बदलेगी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ