IND vs NZ 5th T20I Highlights: अर्शदीप सिंह ने पंजा खोलकर न्यूजीलैंड को किया ढेर, भारत ने 46 रनों से जीता मुकाबला

India vs New Zealand 5th T20I Highlights: भारत ने टी20 सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 46 रनों से हरा दिया. तिरुअवंतपुरम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 272 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 225 रन पर ही ढेर हो गई. इस जीत के साथ ही भारत ने इस 5 मैचों की टी20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया.

India vs New Zealand 5th T20I

India vs New Zealand 5th T20I

IND vs NZ 5th T20I Highlights: भारत ने टी20 सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 46 रनों से हरा दिया है. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 271 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19.4 ओवर में 225 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए, जबकि अक्षर पटेल तीन विकेट अपने नाम किए. वहीं, बल्लेबाजी में भारत के लिए ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 103 रनों की धमाकेदार पारी खेली. वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंदों पर 63 रन बनाए. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने इस पांच मैचों की सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

IND vs NZ 5th T20I Live: भारत ने 44 रनों से जीता मुकाबला

भारत ने टी20 सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 46 रन से हरा दिया. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 272 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19.4 ओवर में 225 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हॉल हासिल किया. वहीं, ईशान किशन ने कीवि गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 103 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने इस पांच मैचों की टी20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया.

A fantastic finish to the T20I series in Trivandrum 🏟️🥳teamindia register a 46-run victory and win the T20I series 4⃣-1⃣ 👏👏

Scorecard ▶️ https://t.co/AwZfWUTBGiindvnz | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/SktrGoq0Dp
— BCCI (@BCCI) January 31, 2026

IND vs NZ 5th T20I Live: अर्शदीप सिंह ने खोला पंजा

न्यूजीलैंड पारी के 16वें ओवर में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लेकर टी20I में अपना पहला 5 विकेट हॉल पूरा किया. अर्शदीप ने ओवर की तीसरी गेंद पर पहले काइल जेमीसन (9) को आउट किया और फिर डेरिल मिचेल (26) को अपना शिकार बनाया.

IND vs NZ 5th T20I Live: भारत को मिली छठी सफलता

15वें ओवर की पहली गेंद पर वरुण चक्रवर्ती ने भारत को छठी सफलता दिलाई. वरुण ने बेवोन जैकब्स को पवेलियन भेजा. जैकब्स 7 रन बनाकर आउट हुए.

ये भी पढ़ें- T20I में न्यूजीलैंड के खिलाफ बना भारत का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, ‘सूर्या एंड कंपनी’ ने किया ऐसा धमाका

IND vs NZ 5th T20I Live: अर्शदीप सिंह ने एक ओवर में झटके दो विकेट

न्यूजीलैंड पारी के 12वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने दो विकेट झटके. अर्शदीप ने ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को आउट किया और फिर तीसरी गेंद पर कीवि कप्तान मिचेल सैंटनर को पवेलियन भेज दिया. इसी के साथ न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई. 12 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 138/5 है.

IND vs NZ 5th T20I Live: भारत को मिली तीसरी सफलता, ग्लेन फिलिप्स आउट

11वें ओवर की दूसरी गेंद पर अक्षर पटेल ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई. अक्षर ने ग्लेन फिलिप्स को अपना दूसरा शिकार बनाया. फिलिप्स सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए.

IND vs NZ 5th T20I Live: अक्षर पटेल ने फिन एलन को किया आउट

9वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को दूसरी सफलता मिली. अक्षर पटेल ने खतरनाक दिख रहे फिन एलन को पवेलियन भेज दिया है. एलन सिर्फ 38 गेंदों पर 80 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें अक्षर ने रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट करवाया.

IND vs NZ 5th T20I Live: न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में बनाए 79 रन

272 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने टीम ने शुरुआती 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए हैं. फिन एलन 57 रन और रचिन रवींद्र 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

IND vs NZ 5th T20I Live: फिन एलन ने जड़ा अर्धशतक

न्यूजीलैंड के ओपनर फिन एलन ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है. एलन भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई कर रहे हैं और सिर्फ 22 गेंदों पर पचासा लगा दिया है.

IND vs NZ 5th T20I Live: अर्शदीप सिंह दिलाई भारत को पहली सफलता

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर में भारत को सफलता दिला दी है. अर्शदीप ने ओवर की आखिरी गेंद पर टिम सीफर्ड को अपना शिकार बनाया. सीफर्ड सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए और न्यूजीलैंड का स्कोर एक ओवर के बाद 17/1 है.

IND vs NZ 5th T20I Live: न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू

272 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की ओर से टिम सीफर्ट और फिन एलन पारी का आगाज करने आए हैं. वहीं, भारत के लिए तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पहला ओवर फेंक रहे हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ 5th T20: संजू सैमसन के घर में ईशान किशन की दहाड़, तूफानी सेंचुरी लगाकर T20 World Cup के प्लेइंग 11 के लिए ठोका दावा

IND vs NZ 5th T20I Live: भारत ने बनाया 271 रनों का विशाल स्कोर

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 271 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है. भारत की ओर से ईशान किशन ने धमाकेदार शतक जड़ा और सिर्फ 43 गेंदों पर 103 रनों की पारी खेली. वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंदों पर 63 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके अलावा, हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों में चार छक्के और एक छक्के के साथ 42 रन बना डाले. इस तरह भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 272 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है.

Innings Break! teamindia smash their 3⃣rd highest T20I total to put on a massive 2⃣7⃣1⃣/5 🎇 👏

Over to our bowlers now!

Scorecard ▶️ https://t.co/AwZfWUTBGiindvnz | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/RJcIvv8rAA
— BCCI (@BCCI) January 31, 2026

IND vs NZ 5th T20I Live: भारत का स्कोर 250 के पार

भारत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 4 विकेट पर 250 रन बना लिए हैं. हार्दिक पांड्या 36 रन और रिंकू सिंह 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

IND vs NZ 5th T20I Live: भारत को चौथा झटका, ईशान किशन आउट

18वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को ईशान किशन के रूप में चौथा झटका लगा. ईशान धमाकेदार शतक जड़ने के बाद जैकब डफी की गेंद पर आउट हो गए. ईशान ने सिर्फ 43 गेंदों पर 103 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के लगाए.

IND vs NZ 5th T20I Live: ईशान किशन ने ठोका धमाकेदार शतक

ईशान किशन ने 42 गेंदों पर धमाकेदार शतक जड़ दिया है. ईशान ने छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया और ये उनके टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का पहला शतक रहा.

IND vs NZ 5th T20I Live: भारत को लगा तीसरा झटका, सूर्यकुमार यादव आउट

15वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को कप्तान सूर्यकुमार यादव के रूप में तीसरा झटका लगा. सूर्या 30 गेंदों पर 63 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 6 छक्के जड़े. उन्हें कीवि मिचेल सैंटनर ने अपना शिकार बनाया.

IND vs NZ 5th T20I Live: सूर्यकुमार यादव ने ठोका अर्धशतक

ईशान किशन के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी अर्धशतक ठोक दिया है. सूर्या ने 26 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. भारत ने 14 ओवर में 2 विकेट पर 178 रन बना लिए हैं.

IND vs NZ 5th T20I Live: ईशान किशन ने ठोका शानदार अर्धशतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें टी20I में ईशान किशन ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक ठोक दिया है. ईशान ने 28 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने ईश सोढ़ी के एक ओवर में 4 चौके और दो छक्कों की मदद से कुल 29 रन बटोरे. भारत ने 12 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 141 रन बना लिए हैं.

IND vs NZ 5th T20I Live: भारत ने पूरे किए 100 रन

टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 2 विकेट पर 101 रन बना लिए हैं. 10वें ओवर में भारत ने कुल 20 रन बनाए. ईशान किशन 39 रन और सूर्यकुमार यादव 27 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

IND vs NZ 5th T20I Live: 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर

भारत की पारी के 8 ओवर खत्म हो चुके हैं और टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिए हैं. कप्तान सूर्यकुमार यादव 15 रन और इशान किशन 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

IND vs NZ 5th T20I Live: भारत को दूसरा झटका, अभिषेक शर्मा आउट

5वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को अभिषेक शर्मा के रूप में दूसरा झटका लगा. अभिषेक 16 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हो गए. लॉकी फर्ग्यूसन ने उन्हें अपना शिकार बनाया. चौथे नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव आए हैं.

IND vs NZ 5th T20I Live: संजू सैमसन सिर्फ 6 रन बनाकर आउट

न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें मुकाबले में भी संजू सैमसन फ्लॉप साबित हुए. घरेलू मैदान पर भी संजू का बल्ला नहीं चला और 6 गेंदों पर सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें लॉकी फर्ग्यूसन ने आउट किया. तीसरे नंबर पर ईशान किशन बल्लेबाजी करने आए हैं.

IND vs NZ 5th T20I Live: पहले ओवर में अभिषेक शर्मा ने कूटे 14 रन

भारतीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने अपना खाता छक्के से खोला और पहले ओवर में एक छक्का और 2 चौकों के साथ कुल 14 रन बनाकर भारत को दमदार शुरुआत दिलाई है. एक ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 14 रन है.

IND vs NZ 5th T20I Live: भारत की बल्लेबाजी शुरू

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से तेज गेंदबाज जैकब डफी पहला ओवर करने आए हैं.

IND vs NZ 5th T20I Live: न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिशेल, बेवन जैकब्स, मिशेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी.

IND vs NZ 5th T20I Live: टीम इंडिया की प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

IND vs NZ 5th T20I Live: भारत ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

IND vs NZ 5th T20I Live: ईशान किशन की होगी वापसी?

2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले ईशान किशन ने दूसरे और तीसरे टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन किया था. लेकिन निगल की वजह से वह चौथे मैच में नहीं खेल पाए थे. रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं लगी थी और ऐसे में उनकी 5वें मैच में प्लेइंग XI में वापसी की पूरी उम्मीद है.

IND vs NZ 5th T20I Live: क्या संजू सैमसन को मिलेगा मौका?

संजू सैमसन का प्रदर्शन पिछले 4 मैचों में काफी निराशाजनक रहा है. ऐसे में पांचवें टी20 में उनके खेलने पर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, संजू एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें अपनी फॉर्म को वापसी करने के लिए एक मैच भी काफी होता है और तिरुवनंतपुरम उनका घरेलू मैदान भी है. ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट संजू को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले एक और मौका दे सकती है. संजू अपने घरेलू मैदान पर पहली बार कोई टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने उतरेंगे और सबकी निगाहें उनके प्रदर्शन पर होंगी.

IND vs NZ 5th T20I Live: मौसम का हाल

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, भारत बनाम न्यूजीलैंड पांचवें टी20 मुकाबले के दिन तिरुवनंतपुरम में आसामान साफ रहने की उम्मीद है. हालांकि, मैच के दौरान 10 प्रतिशत बारिश की संभावना भी जताई गई है. मौसम ठंडा भी रहेगा. अगर शाम के वक्त बारिश होती भी है तो वह ज्यादा देर तक नहीं रहेगी. मैच के दौरान तापमान 22 डिग्री तक रहने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ 5th T20I: तिरुवनंतपुरम में मैच से पहले ‘माही-माही’ हुआ केरल, MS Dhoni को क्रिकेट फैंस ने ऐसे किया सलाम

IND vs NZ 5th T20I Live: कैसी है तिरुवनंतपुरम की पिच?

तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच को एक बैलेंस्ड क्रिकेट विकेट माना जाता है. यहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को ही मदद मिलती है. पिच पर हल्की घास होने की वजह से शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलती है, जिससे बल्लेबाजों को संभलकर शुरुआत करनी पड़ती है.

मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स को भी पिच से टर्न मिलती है, जिससे मैच और दिलचस्प हो जाता है. इस मैदान पर अब तक 4 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें 2 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम और 2 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है.

IND vs NZ 5th T20I Live: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.

न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र , ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, ज़ैक फाउल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: क्या आखिरी टी20 में ईशान किशन की होगी टीम इंडिया में वापसी? कोच ने दिया चोट पर बड़ा अपडेट

IND vs NZ 5th T20I Live: भारत और न्यूजीलैंड का फुल स्क्वॉड

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती.

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैकरी फॉल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, जेम्स नीशम, माइकल ब्रेसवेल, लॉकी फर्ग्यूसन, बेवन जैकब्स, काइल जैमीसन.

IND vs NZ 5th T20I Live: टी20 वर्ल्ड कप से पहले आखिरी भिड़ंत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला है. भारत इस सीरीज में 3-1 से आगे और आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. यह टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत का आखिरी मुकाबला होगा, जिसमें भारतीय टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ