IND vs NZ 5th T20: संजू सैमसन के घर में ईशान किशन की दहाड़, तूफानी सेंचुरी लगाकर T20 World Cup के प्लेइंग 11 के लिए ठोका दावा

Ishan Kishan Century In Thiruvananthapuram: ईशान किशन ने कमबैक के बाद पहली बार इंटरनेशनल सेंचुरी लगाई है, वो इतने विस्फोटक साबित हुए कि कीवी टीम के लिए उनको रोकना मुश्किल हो गया है. अब वो संजू सैमसन के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं, क्योंकि सिलेक्टर्स उन पर ज्यादा भरोसा करेंगे.

Ishan Kishan Century

Ishan Kishan Century: ईशान किशन ने तिरुवनंतपुरम में शानदार सेंचुरी लगाकर धमाल मचा दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के 5वें टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में उन्होंने अपने करियर का पहला टी-20 शतक जड़ा. इसके साथ ही उन्होंने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 के लिए अपना दावा ठोक दिया है.

विज्ञापन

ताबड़तोड़ 103 रनों की पारी

ईशान किशन की धमाकेदार सेंचुरी के दौरान 6 चौके तब जोरदार छक्के लगे. उन्होंने 43 गेंदों में 239.53 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 103 रन ठोके. मैदान के हर कोने में शॉट मारकर उन्होंने तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. उनकी इस रफ्तार को डैकब डफी ने ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच कराकर रोका. इसके साथ ईशान न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे छोटे फॉर्मेट में सबसे तेज शतक (42 गेंद) लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.

विज्ञापन

सिलेक्टर्स को करारा जवाब

ईशान किशन तकरीबन 2 साल से टीम इंडिया से बाहर थे, लेकिन सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनके शानदार प्रदर्शन ने उनकी किस्मत जगा दी. उन्होंने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया और इस टी-20 सीरीज में एक शतक और एक अर्धशतक लगाया. अपने इस खेल से उन्होंने सिलेक्टर्स को भी करारा जवाब दिया है.

विज्ञापन

संजू सैमसन को करेंगे रिप्लेस?

इस सेंचुरी के बाद क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि ईशान किशन स्टंप्स के पीछ ग्लव्स थमा देना चाहिए. दरअसल संजू सैमसन पिछले इस सीरीज में फ्लॉप साबित हुए हैं, ऐसे में जब टी-20 वर्ल्ड कप में तिलक वर्मा वापस आएंगे तो उनकी जगह बनाने के लिए किसी एक खिलाड़ी को बेंच पर बैठना पड़ेगा, बेहद मुश्किल है वो खिलाड़ी सैमसन हो सकते हैं. अगर ये सच हुआ तो ईशान विकेटकीपिंग के साथ साथ ओपनिंग करते हुए भी नजर आ सकते हैं.

न्यूजीलैंड को 272 रन का टारगेट

ईशान किशन के शतक और और सूर्यकुमार के 63 रन ने 20 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर 271/5 पहुंचा दिया. भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा ने 30, हार्दिक पांड्या ने 42, रिंकू सिंह 8* और शिवम दुबे ने 7* रन का योगदान दिया. हालांकि संजू सैमसन अपने घर में महज 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ