IND vs NZ: क्या आखिरी टी20 में ईशान किशन की होगी टीम इंडिया में वापसी? कोच ने दिया चोट पर बड़ा अपडेट

Ishan Kishan Injury Update: ईशान किशन चोटिल होने के कारण पिछला मैच नहीं खेल पाए थे. सभी के मन में सवाल है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच तिरुवनंतपुरम में होने वाले सीरीज के आखिरी टी20 में किशन खेलेंगे, या नहीं. भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच ने अब किशन की चोट पर अपडेट दिया और बताया कि अगले मैच में उनकी वापसी की कितनी संभावना है.

Ishan Kishan Injury Update

किशन की चोट पर अपडेट

Ishan Kishan Injury Update: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मैच तिरुवनंतपुरम में होने वाला है. भारत 3-1 से सीरीज में आगे है और टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए ये भारत के पास अंतिम मौका है. ईशान किशन चोटिल होने के कारण पिछला मैच नहीं खेल पाए थे. किशन अच्छी फॉर्म में हैं और उनका बाहर होना फैंस को पसंद नहीं आया था. अब सभी के मन में सवाल है कि किशन तिरुवनंतपुरम में होने वाले पांचवें टी20 अंतर्राष्ट्रीय का हिस्सा बनेंगे, या नहीं. भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने अब किशन की चोट पर अपडेट दिया.

विज्ञापन

आखिरी टी20 मैच खेलेंगे ईशान?

मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक नजर आए. चौथे टी20 मैच से ईशान बाहर हो गए थे और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया था कि इस विकेटकीपर बल्लेबाज को निगल की समस्या है. कोटक ने ईशान किशन की चोट के बारे में बात करते हुए सकारात्मक अपडेट दिया. उन्होंने कहा, ‘संभव है कि वो खेलते हुए नजर आए. मौजूदा समय में मुझे ये पता है. फिजियो यहां अभ्यास के लिए हैं. ऐसे में फिजियो फैसला करेंगे. हालांकि, चांस बहुत ज्यादा है.’

विज्ञापन

ईशान किशन की बल्लेबाजी पर कोच ने क्या कहा?

बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ईशान किशन की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘जब-जब ईशान किशन को मौका मिलता है, तो हमेशा अच्छा प्रदर्शन करते हैं. कई बार विकेटकीपर बल्लेबाजों को मौके नहीं मिलते हैं. हालांकि, जब भी किशन खेले हैं, उन्होंने निराश नहीं किया है. उन दो पारियों में जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, वो काफी शानदार था, क्योंकि पावरप्ले में आप इस तरह से खेलने वाले प्लेयर की तलाश में होते हैं.’

विज्ञापन

ईशान की हुई टीम में एंट्री, तो कौन होगा बाहर?

ईशान किशन अगर फिट हो गए, तो पांचवें टी20 में उनका खेलना पक्का है. उनकी जगह पिछले मैच में अर्शदीप सिंह खेले थे. भारत एक कम बल्लेबाजी विकल्प के साथ उतरा था. अब किशन की वापसी के साथ एक गेंदबाज को बाहर किया जा सकता है. टी20 वर्ल्ड कप से पहले जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है और उनकी जगह ईशान टीम में आ सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ