IND vs NZ: न्यूजीलैंड की पिटाई कर ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, इस मामले में MS Dhoni को पछाड़ा

India vs New Zealand 1st Test: बेंगलुरु टेस्ट के चौथे दिन ऋषभ पंत ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाकर एक खास रिकॉर्ड को अपने नाम किया। इसके साथ ही पंत ने पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पछाड़ दिया है।

rishabh pant

rishabh pant

India vs New Zealand 1st Test: बेंगलुरु टेस्ट के चौथे दिन ऋषभ पंत ने वापसी की। पंत चौथे दिन सरफराज खान के साथ बल्लेबाजी करने उतरे। इससे पहले पंत के घुटने में दूसरे दिन चोट लग गई थी। जिसके चलते पंत को तीसरे दिन बाहर रहना पड़ा था। वहीं चौथे दिन पंत ने बल्लेबाजी में शानदार कमबैक किया। चौथे दिन पंत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। वहीं इसके साथ पंत ने अपने टेस्ट करियर में 2500 रन भी पूरे किए। अब पंत ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को एक मामले में पीछे कर दिया है।

विज्ञापन

पंत ने तोड़ा धोनी का ये रिकॉर्ड

बेंगलुरु टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपने 2500 टेस्ट रन पूरे किए। अब पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 2500 रन पूरे करने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले एमएस धोनी टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 2500 रन पूरे करने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज थे। धोनी ने 69वीं पारी में 2500 टेस्ट रन पूरे किए थे। वहीं पंत को 2500 रन पूरे करने के लिए 62 पारियां लगी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में जीत दर्ज कर पाएगी टीम इंडिया?

विज्ञापन

भारत 12 रन पीछे

चौथे दिन लंच ब्रेक तक टीम इंडिया ने 3 विकेट खोर 344 रन बना लिए थे। भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड से महज 12 रन पीछे हैं। सरफराज खान 125 रन और ऋषभ पंत 23 रन बनाकर नाबाद हैं। पंत के अर्धशतक के बाद बेंगलुरु में बारिश आ गई। जिसके चलते मैच को रोक दिया गया।

विज्ञापन

46 रन पर ऑलआउट हो गई थी टीम इंडिया

बेंगलुरु टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया महज 46 रनों पर ही ढेर हो गई थी। जो टीम इंडिया का टेस्ट क्रिकेट में तीसरा सबसे कम स्कोर पर था। इसके अलावा घर पर पहली बार टीम इंडिया इतने कम स्कोर पर आउट हुई। वहीं दूसरी पारी में भारतीय टीम ने कमाल का कमबैक किया अब टीम इंडिया मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ