IND vs NZ: बीच मैच पिच पर कूदने लगे थे सरफराज खान, VIDEO देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

India vs New Zealand 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड टेस्ट मैच के चौथे दिन सरफराज खान ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला टेस्ट शतक लगाया। वहीं मैच के दौरान का सरफराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

sarfaraz khan

sarfaraz khan

India vs New Zealand 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच की पहली पारी में महज 46 रन पर आउट होने के बाद दूसरी पारी में भारतीय टीम ने शानदार कमबैक किया है। दूसरी पारी में टीम इंडिया ने कमाल की बल्लेबाजी की है।

विज्ञापन

रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऋषभ पंत ने दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया तो वहीं सरफराज खान ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया। वहीं जब सरफरान और ऋषभ पंत बल्लेबाजी कर रहे थे दोनों के बीच ऐसा कुछ हुआ कि सरफराज पिच पर जोर-जोर से कूदकर पंत की तरफ इशारा करने लगे थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

सरफराज खान का वीडियो हुआ वायरल

चौथे दिन भारतीय पारी की शुरुआत सरफराज खान और ऋषभ पंत ने की। दोनों ने चौथे दिन तेजी रन बनाए और लीड को कम किया। वहीं 65वें ओवर के दौरान सरफराज ने कट शॉट मारा था जिस पर एक रन ही आया था लेकिन पंत इस गेंद पर दूसरा रन लेने के लिए आधी पिच तक पहुंच गए थे। वहीं नॉन स्ट्राइक ऐंड पर खड़े सरफराज दूसरे रन के लिए पंत को मना करते हुए पिच पर कूदने लगे थे। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं सरफराज को देखकर पवेलियन में बैठे कप्तान रोहित शर्मा भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे।

विज्ञापन

सरफराज ने जड़ा पहला शतक

तीसरे दिन से ही सरफराज खान कमाल की बल्लेबाजी कर रहे थे। विराट कोहली के साथ मिलकर उन्होंने टीम के लिए अच्छी साझेदारी की थी। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक सरफराज 70 रन बनाकर नाबाद थे। वहीं आज चौथे दिन सरफराज ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया। लंच ब्रेक तक सरफराज खान 125 रन बनाकर नाबाद थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ