IND vs NZ: तीसरे दिन रोहित से ये हो गई भारी चूक! हार की कगार पर टीम इंडिया

India vs New Zealand 1st Test Day 3: बेंगलुरु टेस्ट का आज तीसरा दिन है। न्यूजीलैंड की टीम ने अब इस मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। वहीं मैच के तीसरे दिन कप्तान रोहित से एक बार फिर भारी चूक हो गई।

Rohit Sharma

Rohit Sharma

India vs New Zealand 1st Test Day 3: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच बेंगलुरु में खेला जा रहा है। टॉस के बाद से टीम इंडिया की बेंगलुरु टेस्ट में हालत खराब होती जा रही है। पहले दिन का खेल बारिश के चलते रद्द होने के बाद दूसरे दिन मैच में टॉस हुआ और रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो उनका सबसे गलत फैसला था। जिसको रोहित ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद भी माना।

विज्ञापन

पहली पारी में टीम इंडिया महज 46 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। पिच में काफी नमी होने के चलते न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने उसका जमकर फायदा उठाया। पहली पारी में टीम इंडिया के सभी विकेट कीवी टीम के तेज गेंदबाजों ने ही चटकाए थे। वहीं तीसरे दिन कप्तान रोहित से एक बार फिर भारी चूक हुई, जिसका फायदा कीवी बल्लेबाजों ने जमकर उठाया।

विज्ञापन

लगातार स्पिन गेंदबाजों से कराई बॉलिंग

तीसरे दिन मोहम्मद सिराज ने भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया को तीसरे दिन की दूसरी सफलता दिलाई थी। फिर रोहित ने लंबे समय तक स्पिन गेंदबाजों से लगातार गेंदबाजी कराई, जडेजा ने जरूर 2 विकेट चटकाए लेकिन फिर रचिन रवींद्र और टिन साउदी ने भारतीय स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बटौरे।

विज्ञापन

विज्ञापन

खासकर आर अश्विन थोड़े ज्यादा महंगे साबित हुए। यानी जो दबाव तेज गेंदबाजों ने बनाया था वो कीवी बल्लेबाजों के ऊपर से एकदम खत्म हो चुका था। इसके बाद साउदी और रवींद्र ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी बड़े शॉट लगाए। वहीं कमेंटेटर को भी कहते हुए सुना गया कि तेज गेंदबाजों को लाने में रोहित ने थोड़ी देर कर दी।

विज्ञापन

टीम इंडिया पर लटकी हार की तलवार

तीसरे दिन न्यूजीलैंड की टीम काफी मजबूत स्थिति में आ चुकी है। रचिन रवींद्र ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपना टेस्ट करिय का दूसरा शतक लगाया। इसके अलावा टिम साउदी ने भी अर्धशतक जड़ा। जिसके चलते कीवी टीम ने 300 से ज्यादा रनों की बढ़त हासिल कर ली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ