India vs England Rajkot Test Day 2 Live Updates England Inning Zak Crawley Ben Duckett

IND vs ENG 3rd Test Day 2 Stumps: दूसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड का स्कोर 207/2

India vs England Day 2 Stumps : राजकोट टेस्ट में पहले खेलते हुए टीम इंडिया ने 445 रन बनाए। रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने शतकीय पारियां खेलीं। वहीं इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 207/2 रन बना लिए हैं।

India vs England Live: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है। यह सीरीज अभी तक बराबरी पर चल रही है। सीरीज के आगाज होने के साथ ही हैदराबाद टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को मात देकर करार झटका दिया था। इसके बाद भारतीय टीम ने भी वापसी की और विशाखापट्टनम टेस्ट में अपना परचम लहराया था। अब सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है। इस मैच को जो टीम अपने नाम कर लेगी, वह सीरीज पर 2-1 से बढ़त बना लेगी। ऐसे में इस मैच को अपने नाम करने के लिए दोनों ही टीमों ने पूरा जोर लगा दिया है। भारत ने पहली पारी में 455 रन बनाए थे । जिसमें रवींद्र जडेजा और भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने शतकीय पारियां खेली थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैच का ताजा अपडेट

 राजकोट टेस्ट में रवींद्र जडेजा ने अपनी सेंचुरी पहले दिन पूरी की थी लेकिन दूसरे दिन वह 112 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे दिन की शुरुआत में भारत को दो झटके कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा के रूप में लगे। इसके बाद डेब्यूटेंट ध्रुव जुरेल और रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर टिक गए। दोनों ने भारत का स्कोर अब 400 के पार पहुंचा दिया था। फिर भारत को रेहान अहमद ने 408 के स्कोर पर झटका दिया और रविचंद्रिन अश्विन 37 रन बनाकर आउट हो गए। ध्रुव जुरेल भी इसके बाद 46 रन बनाकर आउट हुए। अंत में बुमराह ने 26 रन की बेहतरीन पारी खेली और अंत में भारतीय टीम 445 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मार्क वुड ने 4 विकेट झटके। इसके बाद इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने शानदार सेंचुरी पूरी की। फिर ओली पोप को आउट कर सिराज ने टीम को दूसरा झटका दिया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 207/2 बना लिए हैं और वह अभी भी भारत से 238 रन से पीछे है।

विज्ञापन

चर्चा में हैं सरफराज खान

बता दें कि इन दिनों सरफराज खान काफी चर्चा में चल रहे हैं। पहले तो जब उन्हें टीम में जगह नहीं मिल पा रही थी, इस कारण से वह चर्चा में थे। इसके बाद जब उन्होंने टेस्ट में डेब्यू किया, इससे भी फैंस काफी खुश हुए हैं। फैंस सोशल मीडिया पर सरफराज को भर-भरकर बधाई दे रहे हैं। राजकोट टेस्ट के पहले दिन सरफराज रन आउट हो गए, नहीं तो हो सकता था कि वह अपने डेब्यू पारी में ही शतक जड़ पाते। सरफराज ने मैच के पहले दिन 66 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को भी वनडे की तरह खेला है। इस पारी के दौरान सरफराज ने 9 चौके और एक छक्का लगाया था। अब दूसरी पारी में सरफराज खान के पास डेब्यू मैच में ही शतक जड़ने का एक और मौका बचा है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या मैच की दूसरी पारी में बल्लेबाज बड़ी पारी खेल पाते हैं या फिर नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ