IPL 2024 Opening Match Chennai Super Kings vs Gujarat Titans Report Claims

IPL 2024: ओपनिंग मैच में CSK के सामने होगी आईपीएल की चैंपियन टीम! रिपोर्ट ने किया दावा

IPL 2024 Opening Match Details: आईपीएल 17 का शेड्यूल अभी तय नहीं हो पाया है। जबकि 22 मार्च से टूर्नामेंट शुरू होने की अटकलें हैं। अब जानकारी ऐसी सामने आ रही हैं कि पहले मुकाबले में सीएसके उतरेगी और उसके सामने हो सकती है एक पूर्व चैंपियन टीम। यह दावा एक खास रिपोर्ट में किया गया है।

IPL 2024 Opening Match Details: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें संस्करण का आगाज 22 मार्च से हो सकता है, लेकिन अभी भी इस टूर्नामेंट का शेड्यूल नहीं तय हो पाया है। फिलहाल कुछ रिपोर्ट्स में यह जानकारी सामने आने लगी है कि टूर्नामेंट की ओपनिंड डेट 22 मार्च ही हो सकती है। मंगलवार को चेयरमैन अरुण धूमल ने भी आईएनएस से बात करते हुए कहा था कि वह इसी तारीख से आईपीएल को शुरू करने की योजना बना रहे हैं। वहीं कुछ रिपोर्ट्स से यह भी जानकारी सामने आई थी कि पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स का हो सकता है। अब इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट से दावा किया कि चेन्नई के सामने एक पूर्व चैंपियन टीम पहले मैच में होगी।

विज्ञापन

चेन्नई के सामने होगी गुजरात की चुनौती

आमतौर पर ऐसा ही देखने को मिलता है कि पिछले सीजन की दो फाइनलिस्ट टीमें ही अगले सीजन के पहले मुकाबले में एक-दूसरे का सामना करती है। आईपीएल 2023 का फाइनल कौन भूल सकता है जो आईपीएल इतिहास का सबसे अनोखा फाइनल था। इस मैच को रिजर्व डे पर खेला गया था और देर रात लोगों ने अपनी नींद कुर्बान करते हुए मैच को देखा था। अब एक बार फिर से दोनों टीमों के बीच अगले सीजन का पहला मुकाबला खेला जा सकता है। इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी एक खास रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है।

विज्ञापन

नए कप्तान के साथ उतरेगी गुजरात की टीम

आईपीएल 2022 में पहली बार खेलने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम चैंपियन बन गई थी। हालांकि, उस सीजन में टीम के कप्तान थे हार्दिक पांड्या। लेकिन आगामी आईपीएल में टीम अपने नए और युवा कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी में उतरने वाली है। हार्दिक पांड्या अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में वापस लौट चुके हैं और वह कप्तान भी बन गए हैं। यानी 22 मार्च को अनुभवी एमएस धोनी के सामने युवा शुभमन गिल हो सकते हैं। एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया कि अरुण धूमल ने इस बात को दोहराया है कि पूरा टूर्नामेंट भारत में ही होगा।

विज्ञापन

अभी इस पर फाइनल मुहर लगने का इंतजार है और देखना होगा कि क्या अंतिम फैसला आईपीएल गवर्निंग काउंसिल द्वारा लिया जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले सीजन का खिताब अपने नाम किया था और गुजरात की टीम रनर अप बनी थी। जबकि गुजरात टाइटंस पिछले दोनों और अपने पहले दोनों सीजन की फाइनलिस्ट रही है। ऐसे में गिल के सामने चुनौती होगी टीम के इस शानदार प्रदर्शन को आगे बढ़ाने की। जबकि धोनी का यह आखिरी सीजन हो सकता है और ऐसे में फैंस उन्हें जीत के साथ विदाई देना चाहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ