IND vs ENG: रवींद्र जडेजा के मुरीद हुए कोच गौतम गंभीर, आलोचकों को दिया करारा जवाब

रवींद्र जडेजा के लिए बीसीसीआई ने उनकी लॉर्ड्स की पारी को देखते हुए एक खास वीडियो शेयर किया है। जिसमें टीम इंडिया के कोच जडेजा की जमकर तारीफ करते दिख रहे हैं।

Gautam Gambhir-Ravindra Jadeja

Gautam Gambhir-Ravindra Jadeja

India vs England 4th Test: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच मैनचेस्टर में खेला जाएगा। जिसके लिए टीम इंडिया प्रैक्टिस में जुट गई है। लॉर्ड्स में मिली करीबी हार ने फैंस का दिल तोड़ने का काम किया था, इस मैच को टीम इंडिया जीत सकती थी, लेकिन शायद किस्मत को ये मंजूर नहीं था। मोहम्मद सिराज ने भी नहीं सोचा था कि वे अच्छा डिफेंस करके भी आउट हो जाएंगे। जिसके चलते रवींद्र जडेजा एक छोर पर खड़े ही रह गए, जडेजा ने टीम को जीत दिलाने के लिए पूरी कोशिश की थी बावजूद इसके उनको आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। वहीं अब टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने जडेजा की जमकर तारीफ करते हुए आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

विज्ञापन

जडेजा की तारीफ में क्या बोले गौतम गंभीर?

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर ‘द एमवीपी फीट रवींद्र जडेजा’ कैप्शन के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इसमें सबसे लॉर्ड्स टेस्ट के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम की एक क्लिप दिखाई गई, जिसमें गौतम गंभीर ने कहा “जड्डू की जुझारू पारी वास्तव में काफी शानदार थी। इस पारी में उनका अविश्वसनीय जुझारूपन था।” इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा “जडेजा जैसा खिलाड़ी मिलना काफी मुश्किल है, हम काफी भाग्यशाली है कि वे हमारी टीम में हैं।”

विज्ञापन

वहीं टीम इंडिया के बैटिंग कोच सीतांशु कोटक ने बताया मुझे पहले से लगता था कि जडेजा में दबाव झेलने की क्षमता है। वे ऐसे समय पर टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हैं जब टीम को उसकी काफी जरुरत होती है। जडेजा टीम इंडिया के लिए काफी मूल्यवान और अहम हैं।

विज्ञापन

जडेजा ने खेली थी 61 रन की पारी

लॉर्ड्स टेस्ट में टीम इंडिया को 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। मैच की दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने 61 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली थी। इस दौरान जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने भी जडेजा का अच्छा साथ निभाया था, लेकिन शोएब बशीर की एक घूमती हुई गेंद ने टीम इंडिया की पारी को समाप्त कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ